प्रार्थना हिंदी सिनेमा के सारे लोग यही कर रहे हैं कि ये साल 2020 का आखिरी झटका साबित हो। अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ से बड़ी फिल्मों के सीधे ओटीटी पर जाने का सिलसिला अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी’, अजय देवगन की फिल्म ‘भुज-द प्राइड ऑफ इंडिया’ और अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बिग बुल’ के बाद अब जॉन अब्राहम की फिल्म ‘मुंबई सागा’ तक आ पहुंचा। जॉन की ये फिल्म मल्टीस्टारर है और इसके सिनेमाघरों में रिलीज न हो पाने से उनके प्रशंसकों को काफी बड़ा झटका लगा है।
अमिताभ, अक्षय, अजय, अभिषेक और आयुष्मान के बाद अब जॉन की बारी, ये एक्शन फिल्म भी गई सीधे ओटीटी पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो लोग फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता को जानते हैं, वे ये भी जानते हैं कि वे कितने बोल बचन वाले आदमी हैं। लंबी लंबी बातें करना उनकी अदा है। लेकिन फिल्म 'मुंबई सागा' को सिनेमाघरों तक का रास्ता दिखाने के लिए जब भी उन्होंने अपना दम दिखाया लोगों ने उन पर यकीन किया। उन्होंने खूब खबरें ‘लीक’ कराईं अपनी इस फिल्म को लेकर, लेकिन वह सब फिल्म की हवा बनाने वाली खबरें साबित हुईं क्योंकि ये फिल्म अब ओटीटी पर जा चुकी है और इसकी किसी को कानों कान खबर तक नहीं हुई।
गनीमत यही है कि ओटीटी वालों ने अबकी बार ये फिल्म ‘दुर्गामती’ और ‘कुली नंबर वन’ की तरह बिना देखे नहीं खरीदी है। जानकार बताते हैं कि फिल्म 'मुंबई सागा' के निर्माताओं ने बीते दिनों इसकी एक खास स्क्रीनिंग रखी जिसमें ओटीटी के प्रतिनिधियों ने फिल्म को देखा और पसंद किया। ओटीटी और फिल्म 'मुंबई सागा'के निर्माताओं के बीच सौदा पक्का हो चुका है और सब कुछ ठीक रहा तो इसका एलान भी जल्द हो जाएगा।
संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'मुंबई सागा' एक्शन क्राइम फिल्म है जिसमें जॉन अब्राहम के साथ इमरान हाशमी, काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, जैकी श्रॉफ, रोहित रॉय, अमोल गुप्ते, समीर सोनी, गुलशन ग्रोवर, महेश मांजरेकर, शाद रंधावा, विवेक ओबेरॉय, सोनू सूद, पूजा हेगड़े, श्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकारों की पूरी फौज शामिल है। ये फिल्म 80 और 90 के दशक की मुंबई की कहानी कहती है।
निर्माताओं ने फिल्म 'मुंबई सागा' का सौदा ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो से किया है। जानकारी ये भी कि प्राइम वीडियो ने कुछ और बड़ी फिल्मों को अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के अधिकार भी हाल ही में खरीदे हैं। इनका एलान नए साल में किए जाने की उम्मीद है।
FRIDAY FEVER: साल के पहले दिन का ये है एंटरटेनमेंट मेन्यू, मिलेगा हरेक की पसंद का जायका