फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेटा ने जॉन अब्राहम को चुना 'पर्सन ऑफ द ईयर', इस बात के लिए अभिनेता पर संस्था ने जताया भरोसा

Fri, 04 Dec 2020 01:47 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 04 Dec 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
John abraham named in person of the year by peta
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम

जॉन अब्राहम और उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। जानवरों के अधिकार, पशु प्रेम और जानवरों के साथ दुर्व्यवहार करने की खिलाफत करने वाली संस्था पीपुल्स फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल (PETA) ने जॉन अब्राहम को पर्सन ऑफ द ईयर चुना है। उन्हें यह सम्मान जानवरों के प्रति अपना प्यार और उनके अधिकार की बात करने के लिए दिया गया है।

John abraham named in person of the year by peta
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

इस बात की जानकार PETA ने एक बयान जारी करके दी है। संस्था ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, 'अगर दुनिया में कोई चिड़िया दर्द में है, कहीं क्रूरता के साथ पिल्लों को बेचा जा रहा है, या कोई पशु खतरे में है तो हम जॉन पर भरोसा कर सकते हैं कि वह उन्हें बचाने जाएंगे।' इसके बाद से जॉन अब्राहम की हर ओर चर्चा हो रही है।

John abraham named in person of the year by peta
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन अब्राहम अभिनय के अलावा बाइक और पशु प्रेमी भी हैं। वह अक्सर जानवरों के अधिकार के लिए सोशल मीडिया के जरिए आवाज उठाते रहते हैं। हाल ही में जॉन अब्राहम ने ई-रिटेलर्स को एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने जिंदा पशुओं के व्यापार को रोकने की अपील की थी। इतना ही नहीं अभिनेता ने सर्कस में पशुओं के इस्तेमाल और चिड़ियों को पिंजरे में रखे जाने के खिलाफ भी अभियान चलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
John abraham named in person of the year by peta
जॉन अब्राहम - फोटो : Twitter

बीते महीने दिवाली के मौके पर जॉन अब्राहम ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें वह अपने पपीज के साथ नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के साथ उन्होंने फैंस को दिवाली की बधाइयां दी थीं। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई थी। जॉन अब्राहम अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पपीज के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। 

विज्ञापन
John abraham named in person of the year by peta
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में जॉन अब्राहम ने कहा था कि मैं लोगों को अपने तरीके से सही करने की कोशिश करता हूं। जब भी कोई बच्चा किसी कुत्ते को देखता है तो वह हमेशा सोचता है कि वह काट लेगा, इस मानसिकता को बदलना होगा, क्योंकि कुत्ते से ज्यादा वफादार कोई नहीं है। मैं शिकार के खिलाफ हूं और यह समझे नहीं पाता कि लोग पशुओं को क्यों पीटते हैं और पत्थर मारते हैं।' अभिनेता के इस बयान की काफी चर्चा हुई थी। 

पढ़ें: किसानों के समर्थन में उतरे सोनू सूद, सोशल मीडिया पर कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed