बॉलीवुड के कई सितारे अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना की वजह से करीब तीन महीने से ज्यादा वक्त तक मुंबई में शूटिंग बंद रही। सरकार द्वारा जारी नियमों के बाद फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरू हो चुकी हैं लेकिन इसी बीच खबर है कि वरुण धवन, अनिल कपूर, नीतू कपूर और निर्देशक राज मेहता का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है।
वरुण धवन, अनिल कपूर और नीतू कपूर को कोरोना होने की खबर, रोकी गई फिल्म की शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट के मुताबिक, ये कलाकार चंडीगढ़ में फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग कर रहे थे। एक वेबसाइट को फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि राज मेहता के साथ अनिल कपूर, नीतू कपूर और वरुण धवन का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिसके बाद फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है।
फिलहाल इन सितारों की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है। वेबसाइट ने दावा किया कि सेट से एक करीबी सूत्र ने उन्हें यह जानकारी दी। फिल्म की शूटिंग पिछले महीने शुरू हुई थी। इन कलाकारों के दोबारा स्वस्थ होने तक शूटिंग को अभी टाल दिया गया है।
नीतू कपूर का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें उनका कोविड 19 टेस्ट हो रहा था। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद से बॉलीवुड और टीवी के सितारे अपने प्रशंसकों से सभी जरूरी नियमों का पालन करने के लिए कह रहे हैं। सेट पर भी क्रू मेंबर पीपीई सूट, मास्क और ग्लव्स पहने नजर आते हैं।
नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वह वरुण धवन, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोली के साथ नजर आ रही थीं। फिलहाल इन कलाकारों के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आने के बाद सभी उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।