फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैदराबाद चुनाव पर कंगना रणौत ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोलीं- ‘पूरा दिन मेरा नाम लेने से मदद नहीं मिलेगी’

Fri, 04 Dec 2020 12:48 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 04 Dec 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
Kangana ranaut slams congress on Hyderabad Election Results
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

कंगना रणौत पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिन गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ उनका ट्विटर वॉर चर्चा में रहा। अब कंगना ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव नतीजों को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है।

Kangana ranaut slams congress on Hyderabad Election Results
कंगना रणौत - फोटो : ट्विटर

कंगना ने ट्वीट कर लिखा कि 'प्रिय कांग्रेस, आपकी सरकार जहां शासन कर रही है वहां मामला पूरा उलझा हुआ है। पूरे दिन कंगना-कंगना कर रहे हैं ऐसा करने से आपको कोई मदद नहीं मिलेगी, लेकिन आपने नोटिस किया क्या कि भाजपा अपने सबसे कठिन आलोचकों के दिलों पर राज कर रही है और नए क्षेत्रों में प्रवेश कर रही है।'
 

Kangana ranaut slams congress on Hyderabad Election Results
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

दरअसल ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के लिए शुक्रवार का दिन बेहद अहम है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा सबसे आगे है। कंगना ने एक ट्वीट को साझा करते हुए अपनी यह प्रतिक्रिया दी है।  ट्वीट किए जाने तक रुझानों में भाजपा को 71, टीआरएस को 31 और एआईएमआईएम को 13 सीटों पर बढ़त मिलती दिखाई गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana ranaut slams congress on Hyderabad Election Results
कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ - फोटो : PTI

कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ का ट्विटर वॉर
किसान आंदोलन को लेकर कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ के बीच हुई बहस को लेकर खूब हंगामा बरपा हुआ है। सोशल मीडिया पर चारों तरफ बस इन्हीं दो सितारों की चर्चा हो रही है। कंगना रणौत ने अपने एक ट्वीट में दावा किया था कि शाहीन बाग वाली बिलकिस दादी किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। इसके अलावा उन्होंने लिखा था कि वह 100 रुपये के लिए कहीं भी आ जा सकती हैं। कंगना के इस ट्वीट पर काफी बवाल मचा और फिर दिलजीत दोसांझ ने इसे लेकर उनसे भिड़ गए।

विज्ञापन
Kangana ranaut slams congress on Hyderabad Election Results
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : Twitter

एक तरफ कंगना ने जहां दिलजीत को करण जौहर का पालतू बता दिया तो वहीं दिलजीत ने कंगना से कहा कि उन्हें किसी ने बोलने की तमीज नहीं सिखाई। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि इसने विकराल रूप ले लिया। फिर दोनों ने एक दूसरे के लिए अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed