जॉन अब्राहम का नाम बॉलीवुड के वर्सेटाइल अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल है। वह अपनी फिल्मों में कॉमेडी, रोमांस से लेकर एक्शन तक सब कुछ दिखाते हैं। हालांकि, जॉन अब्राहम ने अपनी फिल्मों में अब खासा बदलाव किया है। अब वह देशभक्ति और संजीदा मुद्दों की फिल्में ला रहे हैं। इन दिनों जॉन अपनी फिल्म 'अटैक' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जो आज यानी एक अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी एक ऐसी दुनिया पर आधारित है, जहां आने वाले समय में युद्ध प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से लड़े जाएंगे। कुल मिलाकर जॉन की यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित है। जॉन इससे पहले भी देशभक्ति पर फिल्में ला चुके हैं, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। आइए आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं। इन फिल्मों को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं।
John Abraham Patriotic Films: 'अटैक' से पहले इन फिल्मों में जॉन ने उड़ाए दुश्मनों के छक्के, ओटीटी पर करें बिंजवॉच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मद्रास कैफे
‘मद्रास कैफे’ जॉन अब्राहम के करियर की पहली ऐसी फिल्म थी, जो देशभक्ति पर आधारित थी। साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया था। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ नरगिस फाखरी, राशि खन्ना और लीना पॉल दिखाई दी थीं। फिल्म में जॉन ने विक्रम सिंह का किरदार निभाया था, जो इंटेलिजेंस एजेंट होता है। कहानी मे पॉलिटिकल ड्रामा भी है। हालांकि, इससे पहले जॉन साल 2011 में ‘फोर्स’ भी लेकर आए थे, जिसमें अभिनेता नारकोटिक्स टीम के हेड के किरदार में थे। फिल्म की कहानी लव एंगल पर थी। फिल्म ‘मद्रास कैफे’ नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण
‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण’ साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसमें भारत के इतिहास के सबसे गौरवान्वित पल को पर्दे पर दिखाया गया था। भारत ने साल 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था और जॉन की फिल्म इसी मुद्दे पर आधारित थी। फिल्म में जॉन अब्राहम ने एक आईएएस अधिकारी का किरदार निभाया था और फिल्म को प्रोड्यूस भी किया था। यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
सत्यमेव जयते
साल 2018 में ही जॉन अब्राहम की एक और फिल्म आई थी, जिसका नाम सत्यमेव जयते है। इस फिल्म में जॉन भ्रष्ट पुलिसवालों का खात्मा करते नजर आए थे। इस फिल्म में जॉन के साथ मनोज वाजपेयी दिखे थे। फिल्म का दूसरा पार्ट भी आया, लेकिन उसे दर्शकों का ज्यादा प्यार नहीं मिला, जितना फिल्म के पहले पार्ट को मिला था। यह फिल्म आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
रोमियो अकबर वाल्टर
जॉन अब्राहम अब हर साल एक ऐसी फिल्म जरूर लेकर आ रहे हैं, जिसकी कहानी देशभक्ति और संजीदा मुद्दों पर होती है। साल 2019 में जॉन की फिल्म ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ आई थी, जिसमें अभिनेता ने भारतीय एजेंट का किरदार निभाया है। इस फिल्म में जॉन पाकिस्तान में घुसकर भारत के खिलाफ बन रही एक-एक योजनाओं को नाकाम करते हैं। फिल्म में जॉन के कई अवतार देखने को मिले थे। जॉन की यह फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर है।

कमेंट
कमेंट X