पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत के सपोर्ट में आए जॉन अब्राहम, कहा- 'लोगों को इतना भी मूर्ख नहीं होना चाहिए कि देश...'

Mon, 04 Mar 2019 08:00 PM IST
Vikas Kumar एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 04 Mar 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
John Abraham support Kangana Ranaut says Actors Should Make Political Statements
John Abraham , Kangana Ranaut

फिल्म 'मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी' की रिलीज के बाद से बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत लगातार किसी न किसी बयान के चलते खबरों में हैं। हाल ही में कंगना के गुस्से का शिकार हो रहे हैं रणबीर कपूर। दरअसल रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में पॉलिटिक्स से जुड़े मुद्दे पर बोलने पर अपनी राय नहीं रखी। 

John Abraham support Kangana Ranaut says Actors Should Make Political Statements
kangana, ranbir - फोटो : amar ujala

इसके जवाब में कंगना ने उनकी जमकर क्लास लगाई थी। कंगना ने कहा था, 'रणबीर कपूर ने हाल ही में कहा कि हम पॉलिटिक्स के बारे में क्यों बोलें? हमने क्या किया? हमने कुछ नहीं किया। ऐसे नहीं चलता, आपको जिम्मेदार बनना पड़ता है। आपको पता है कि देश की वजह से आपका घर है। यह देशवासियों का ही पैसा है, जिससे आप मर्सिडीज में बैठते हैं। आप इस तरह की बात कर कैसे सकते हैं?'

John Abraham support Kangana Ranaut says Actors Should Make Political Statements
John Abraham
अब कंगना के इस बयान पर एक्टर जॉन अब्राहम ने उनका सपोर्ट किया है। जॉन ने कहा है- 'अगर एक्टर्स पॉलिटिकली अवेयर हैं तो उन्हें ऐसा जरूर करना चाहिए। मुझे लगता है कंगना रनौत को चीजों की जानकारी होती है। अगर आप पॉलिटिकली अवेयर हैं तो आपको अपनी राय रखनी चाहिए। इसके साथ ये जोड़ना अहम है कि उनके पास पॉलिटिक्स की समझ हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham support Kangana Ranaut says Actors Should Make Political Statements
John Abraham
जॉन ने कंगना का सपोर्ट करते हुए कहा, 'आप ऐसे मूर्ख नहीं हो सकते, जिसे किसी भी बात की कोई जानकारी नहीं है और जिसे यह नहीं पता कि कौन-सा देश कहां है और आपको अगर नहीं पता कि बिहार से सीरिया में क्या हो रहा है तो आपको कुछ बोलने के बजाय चुप ही रहना चाहिए। आपको उस विषय पर ही बात करनी चाहिए जिसके बारे में आप जानते हैं।'
विज्ञापन
John Abraham support Kangana Ranaut says Actors Should Make Political Statements
john abraham
जॉन ने ये सारी बातें Romeo Akbar Walter का ट्रेलर रिलीज के दौरान कहीं। जॉन ने इस दौरान भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान का रोल निभाने की इच्छा भी जाहिर की। बता दें Romeo Akbar Walter फिल्म रियल लाइफ पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन रोबी ग्रेवाल ने किया है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed