{"_id":"6289ccbd0fa4a7560c3ca10e","slug":"johnny-depp-amber-heard-case-actor-lawyer-camille-vasquez-ignore-question-about-dating-him-and-fans-favours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Johnny Depp Amber Heard: जॉनी डेप का अपनी वकील से चल रहा है अफेयर? डेटिंग के सवाल पर केमिली ने दिया यह रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Johnny Depp Amber Heard: जॉनी डेप का अपनी वकील से चल रहा है अफेयर? डेटिंग के सवाल पर केमिली ने दिया यह रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 22 May 2022 12:26 PM IST
सार
विज्ञापन
1 of 4
जॉनी डेप-केमिली वास्केज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड सुपरस्टार जॉनी डेप अपनी एक्स वाइफ एम्बर हर्ड के खिलाफ हाई-प्रोफाइल मानहानि मुकदमे को लेकर चर्चाओं में हैं। दोनों के बीच लंबी कानूनी लड़ाई चल रही है। अब अभिनेता की वकील केमिली वास्केज भी इस मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। धीरे-धीरे केमिली का खुद का एक फैन बेस तैयार हो रहा है। एक बार फिर केमिली के फैंस उनकी तरफदारी करते नजर आए। दरअसल हाल ही में ऐसी अफवाहें आईं कि केमिली और जॉनी डेप का रिश्ता सिर्फ पेशेवर नहीं है, बल्कि इससे ज्यादा है। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। केमिली से जब इस अफवाह पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया तो वह इस पर हंसने लगीं। हाल ही में सामने आए वीडियो में यह देखा गया है।
2 of 4
जॉनी डेप-केमिली वास्केज
- फोटो : सोशल मीडिया
हंस कर टाल दिया
यह वीडियो एक मीडिया हाउस ने प्रकाशित किया है। वीडियो में केमिली और जॉनी की बाकी लीगल टीम सुनवाई के बाद अदालत से बाहर निकलती दिखाई दे रही है। बाहर फोटोग्राफर्स उनका इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक पैपराजी ने केमिली से पूछा, 'लोग जानना चाहते हैं कि क्या आप जॉनी डेप को डेट कर रही हैं?' कोर्ट से आते हुए केमिली ने फोटोग्राफर्स को हैलो बोला, लेकिन पैपराजी के इस सवाल को हंसी में उड़ा दिया। इसके बाद जब उनसे दोबारा कहा गया, 'यह मामला पूरे इंटरनेट पर है। हां या नहीं?' तब भी केमिली ने सवाल को नजरअंदाज कर दिया और आगे बढ़ गईं।
3 of 4
केमिली वास्केज
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रशंसकों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
इस दौरान बाहर खड़े केमिली के कुछ प्रशंसक भी इस सवाल पर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। साथ ही इस वीडियो पर भी काफी मजेदार कमेंट आ रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया, 'हम सामान्य चीजों से इतना ज्यादा दूर हैं कि एक-दूसरे के साथ हंसते-मुस्कुराते महिला-पुरुष को देखकर समझ लेते हैं कि वे डेटिंग कर रहे हैं।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'वीडियो काफी फनी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एम्बर हर्ड-जॉनी डेप
- फोटो : सोशल मीडिया
एम्बर ने खुद को बताया घरेलू हिंसा का शिकार
बता दें कि जॉनी डेप और एम्बर के बीच कानूनी लड़ाई की शुरुआत तब शुरू हुई जब एम्बर ने 2018 में एक अखबार में लेख लिखा। इसमें उन्होंने खुद को घरेलू हिंसा का शिकार बताया। इसके बाद जॉनी डेप ने एंबर पर मानहानि का केस कर दिया था। तभी से दोनों अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे कर रहे हैं। बता दें कि जॉनी और एम्बर की शादी फरवरी 2015 में हुई थी। दो साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।