फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayan Mukerji: 'ब्रह्मास्त्र' की प्री-रिलीज में शामिल होंगे एनटीआर, अयान मुखर्जी ने साझा किया शानदार वीडियो

Sat, 27 Aug 2022 01:57 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 27 Aug 2022 01:57 PM IST
विज्ञापन
jr ntr will attend pre release event as a chief guest of ranbir kapoor alia bhatt  Ayan Mukerji brahmastra
रणबीर कपूर, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर काफी बज बना हुआ है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर ये मेगा बजट फिल्म बड़े स्तर पर रिलीज की जाएगी। मेकर्स से लेकर सितारे तक इसे सफल बनाने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं और इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में रणबीर कपूर 'ब्रह्मास्त्र' का प्रचार करने चेन्नई पहुंचे थे, जहां निर्देशक राजामौली भी प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए। अब इस फिल्म की प्री-रिलीज की जाएगी जिसमें अभिनेता जूनियर एनटीआर समेत साउथ के कई दिग्गज शामिल होंगे।

jr ntr will attend pre release event as a chief guest of ranbir kapoor alia bhatt  Ayan Mukerji brahmastra
'ब्रह्मास्त्र' - फोटो : सोशल मीडिया

अयान मुखर्जी ने पोस्ट साझा करते हुए 'ब्रह्मास्त्र' में सहयोग के लिए सभी सेलेब्स का शुक्रिया भी कहा है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'इस फिल्म की जर्नी के माध्यम से, कुछ बहुत बड़ी हस्तियां और उपलब्धियां हासिल हुई हैं, जिन्होंने हमारे प्रति अपनी उदारता दिखाई, जिसके लिए शब्द कम हैं। उन्होंने आगे लिखा- 'ब्रह्मास्त्र के आकाश में एक और ऐसा ही सितारा अब एनटीआर है... हैदराबाद में हमारी फिल्म के सबसे बड़े कार्यक्रम में वह हमेशा की तरह चमकने वाला है!
 

jr ntr will attend pre release event as a chief guest of ranbir kapoor alia bhatt  Ayan Mukerji brahmastra
ब्रह्मास्त्र का पोस्टर, अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

अयान मुखर्जी ने अपनी पोस्ट में सभी का आभार व्यक्त करते हुए लिखा- 'रणबीर, आलिया, नागार्जुन सर, हमारी टीम और निश्चित रूप से राजामौली गारू के साथ आना, जिनके लिए मेरे प्यार, सम्मान और कृतज्ञता की कोई सीमा नहीं है। तारक (जूनियर एनटीआर) द्वारा ब्रह्मास्त्र को कुछ प्यार और ऊर्जा देने और हमारी फिल्म को तेलुगु ब्रह्मांड में ले जाने में मदद करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

विज्ञापन
विज्ञापन
jr ntr will attend pre release event as a chief guest of ranbir kapoor alia bhatt  Ayan Mukerji brahmastra
ब्रह्मास्त्र के अस्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को आधुनिकता से पौराणिक कथाओं को जोड़ते हुए बनाया गया है। सबसे खास बात है इसमें शानदार विजुअल इफेक्ट हैं। मेकर्स का दावा है कि ब्रह्मास्त्र से दर्शकों को सिनेमा का अलग एक्सपीरियंस मिलेगा जो शायद हिंदी फिल्मों में पहले कभी देखने को नहीं मिला। बता दें कि ये फिल्म 9 सितंबर 2022 बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed