Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
JugJugg Jeeyo: kiara advani reacts on marriage with sidharth malhotra at the trailer launch of varun dhawan starrer and karan johar directed film
{"_id":"628b228763eacf133908c05e","slug":"jugjugg-jeeyo-kiara-advani-reacts-on-marriage-with-sidharth-malhotra-at-the-trailer-launch-of-varun-dhawan-starrer-and-karan-johar-directed-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"JugJugg Jeeyo: क्या शादी करने के लिए तैयार हैं कियारा आडवाणी? अभिनेत्री का जवाब सुनकर सिद्धार्थ को लग सकता है झटका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
JugJugg Jeeyo: क्या शादी करने के लिए तैयार हैं कियारा आडवाणी? अभिनेत्री का जवाब सुनकर सिद्धार्थ को लग सकता है झटका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Mon, 23 May 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : social media
Link Copied
अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इन दिनों उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' और 'जुग जुग जियो' को लेकर काफी चर्चा हो रही है। जहां एक तरफ कार्तिक आर्यन और उनकी जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही हैं, वहीं उनकी और वरुण की आगामी फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। हाल ही में 'जुग जुग जियो' की पूरी स्टार कास्ट कियारा आडवाणी, वरुण धवन, नीतू कपूर और अनिल कपूर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। पूरी टीम ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद मीडिया से बातचीत की, इसी दौरान कियारा ने अपनी शादी को लेकर बड़ा एलान किया।
Trending Videos
2 of 4
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
कियारा ने शादी पर दिया ऐसा जवाब
फिल्म 'जुग जुग जियो' की कहानी शादी और तलाक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी वजह से ट्रेलर लॉन्च के दौरान कलाकारों से उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में पूछा गया। इसी दौरान कियारा से घर बसाने और शादी करने के उनके फैसले के बारे में सवाल किया गया। कियारा ने जवाब देते हुए कहा, "बिना शादी के भी मैं अच्छी तरह से वेल सेटल्ड हो सकती हूं न? मैं अच्छी तरह से सेटल हूं, मैं काम कर रही हूं, कमा रही हूं और बहुत खुश भी हूं।" जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री अपनी हिट फिल्म 'शेरशाह' के सह-कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कथित तौर पर रिलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
करण जौहर
- फोटो : Instagram
करण का मस्ती भरा अंदाज
जब कियारा से यह सवाल पूछा गया, तो तुरंत फिल्म के निर्माता करण जौहर ने हंसते हुए कहा, "मेरी शादी के बारे में आपने कुछ नहीं पूछा, आखिर मैं 50 का होने जा रहा हूं। आपको क्या लगता है, मैं शादी के काबिल नहीं हूं? भैया, हम भी शादी कर सकते हैं।" इसके बाद मीडिया ने करण जौहर को 'मल्टी-टैलेंटेड' बताया। करण ने फिर चुटकी लेते हुए कहा, "शादी कोई टैलेंट नहीं बल्कि मजबूरी होती है।"
4 of 4
जुग जुग जियो
- फोटो : Instagram
ट्रेलर को लोगों ने कहा 'जुग जुग जियो'
शुक्रवार को वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर स्टारर फिल्म 'जुग जुग जियो' का ट्रेलर सामने आते ही इसके फैंस खुशी से झूम उठे हैं। लोग ट्रेलर देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि इसमें इमोशन और ड्रामा का जोरदार तड़का लगाया गया है। 20 घंटे पहले रिलीज हुए फिल्म के इस ट्रेलर को अब तक 26 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म के ट्रेलर को मिले रिस्पॉन्स को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म को रिलीज के बाद कैसा रिस्पॉन्स मिलने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।