{"_id":"5dcab03d8ebc3e5b60374c4c","slug":"juhi-chawla-birthday-special-when-juhi-chawla-rejected-working-with-salman-khan-and-chose-aamir-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जूही चावला की इस हरकत पर इतने नाराज हो गए थे सलमान खान, इस तरह लिया था बदला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जूही चावला की इस हरकत पर इतने नाराज हो गए थे सलमान खान, इस तरह लिया था बदला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की कयामत गर्ल जूही चावला 13 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। उनके जन्मदिन पर आज हम उस किस्से के बारे में बता रहे हैं, जिस वजह से सलमान और जूही चावला में अनबन हो गई थी।
दरअसल, उस दिन जूही चावला ने सलमान खान की जो बेइज्जती की उससे सलमान इस कदर दुखी हुए कि फिर कभी जूही के साथ काम नहीं किया। जूही की उस हरकत को सलमान अभी भी नहीं भूले और जब भी मौका मिलता है वो जूही उनकी हरकत का अहसास कराना नहीं भूलते। आखिर क्या हुआ था सलमान और जूही के बीच जिसकी कीमत जूही आज तक चुका रही हैं ?
2 of 5
जूही चावला, सलमान खान
बात उन दिनों की है जब जूही चावला एक बड़ी स्टार थीं। हर एक्टर उनके साथ काम करने के सपने देखता था। उस वक्त सलमान के सितारे गर्दिश में चल रहे थे और फिल्में कुछ खास नहीं चल रहीं थीं। हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि उनकी पॉपुलैरिटी कम हो गई हो। निर्माता-निर्देशकों के लिए सलमान अभी भी स्टार ही थे। एक निर्दशक सलमान खान और जूही को लेकर फिल्म बनाना चाहते थे और उस फिल्म का ऑफर लेकर वो जूही चावला के पास गए।
3 of 5
aamir khan and juhi chawla
- फोटो : file photo
लेकिन जूही ने पहले तो उस फिल्म के ऑफर को लंबे समय तक लटकाए रखा और फिर वो फिल्म करने से मना कर दिया। साथ ही जूही ने सलाह दे डाली कि फिल्म में उनके साथ आमिर खान हों। लेकिन निर्देशक के मन में जूही और सलमान की जोड़ी थी, लिहाजा उन्हें जूही की बात जमी नहीं। लेकिन वो कर भी क्या कर सकते थे।
सलमान को जैसे ही ये बात पता चली उन्हें बहुत दुख हुआ। उन्हें लगा कि जूही ने उनकी बेइज्जती है। उस बेइज्जती को सलमान कभी भुला नहीं पाए और ना ही कभी किसी फिल्म में जूही के साथ काम किया। फिर वो दौर भी आया जब धीरे-धीरे जूही चावला का स्टारडम कम हो गया और वो फिल्मों में साइड रोल या फिर मां के किरदारों में नजर आने लगीं, वहीं दूसरी ओर सलमान बड़े स्टार बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Salman Khan and Juhi Chawla
- फोटो : social media
सलमान के मन में जूही को लेकर जो टीस है वो आज तक भरी नहीं है। अभी भी सलमान जूही चावला को कुछ खास भाव नहीं देते जबकि जूही कई बार इच्छा जता चुकी हैं कि वो सलमान के साथ काम करें। कई बार उन्होंने कहा भी है कि उन्होंने सभी एक्टरों के साथ काम किया है लेकिन सलमान के साथ नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
Aamir Khan And Juhi Chawla
- फोटो : social media
लेकिन हद तो तब हो गई जब जूही की इस इच्छा पर सलमान ने उन्हें फिल्म में उनकी मां बनने का ऑफर दे डाला। जाहिर है इससे जूही को शॉक लगा। उनकी उम्र अभी इतनी तो हुई नहीं कि वो मां का रोल करें और वो भी सलमान की मां का, लेकिन कहीं ना कहीं सलमान ने इस ऑफर के जरिए जूही से अपनी बेइज्जती का बदला ले लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।