जूही चावला आज मना रही हैं अपना जन्मदिन
ICU में भर्ती लता मंगेशकर से लेकर जूही चावला के जन्मदिन तक, पढ़ें बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरमन बावेजा आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन
अभिनेता हरमन बावेजा ने जब बॉलीवुड में एंट्री की तो उस वक्त माना जा रहा था कि आने वाले समय में वो सुपरस्टार्स को कड़ी टक्कर देंगे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। हरमन जल्द ही इंडस्ट्री से गायब हो गए। फिल्म निर्देशक हैरी बावेजा और निर्माता पम्मी बावेजा के बेटे हरमन 13 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
पढ़ें: प्रियंका से थी इस अभिनेता के अफेयर की खबरें, फिल्मों से दूर अब जी रहा गुमनामी की जिंदगी
चार साल के बच्चे को गाली दे ट्रोल हुई स्वरा ने अब तोड़ी चुप्पी
बीते दिनों स्वरा भास्कर अपने एक वायरल वीडियो की वजह से काफी सुर्खियों में थीं। उन्होंने अबिश मैथ्यू के शो सन ऑफ एबिश में पहुंचकर चार वर्षीय मासूम के लिए भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद ना केवल स्वरा सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हुईं बल्कि मासूम बच्चे के लिए भद्दे शब्दों का इस्तेमाल करने पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत तक दर्ज हो गई। अब इस पूरे मामले में स्वरा ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है।
पढ़ें: चार साल के बच्चे को गाली दे ट्रोल हुई स्वरा ने अब तोड़ी चुप्पी, बोलीं-मैं मजाक कर रही थी
जानें कैसे दीपिका-रणवीर मनाएंगे शादी की पहली सालगिरह
14 नवंबर 2018 को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंधे थे। ऐसे में इस साल उनकी पहली सालगिरह है। जिसके चलते हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर क्या है दीपिका-रणवीर का पहली एनिवर्सरी प्लान। अगर आप भी ये जानने के लिए आतुर हैं तो इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं आपको दीपिका-रणवीर का सीक्रेट एनिवर्सरी प्लान।
पढ़ें: जानें कैसे दीपिका-रणवीर मनाएंगे शादी की पहली सालगिरह, सीक्रेट प्लान हुआ लीक
लता मंगेशकर अब भी आईसीयू में भर्ती
स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हो रहा है। 90 वर्षीय गायिका को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद सोमवार को ब्रीच केंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर प्रतित समदानी उनका इलाज कर रहे हैं।
पढ़ें: लता मंगेशकर अब भी आईसीयू में भर्ती, लेकिन हालत में धीरे-धीरे हो रहा सुधार