फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spl: इस फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट हो गई थीं जूही चावला, ऐसे करती थीं काम

Tue, 13 Nov 2018 07:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
Juhi Chawla Birthday unknown facts about Juhi Chawla
juhi chawla - फोटो : file photo
अस्सी और नब्बे के दशक में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली खूबसूरत अदाकार जूही चावला आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। जूही ने फिल्मी परदे पर अपने अलग-अलग किरदार ने हमेशा सुर्खियां बटोरीं। वह जीतनी अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रही उतनी ही वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाई रहीं।
Juhi Chawla Birthday unknown facts about Juhi Chawla
ऋषि कपूर और जूही चावला - फोटो : file photo
अपने तीन दशक से भी ज्यादा लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने कई ऐसी फिल्में दीं, जिसे आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। अपने काम को लेकर जूही काफी जुनूनी थीं। इसकी बानगी उनके एक स्टेज शो और फिल्म 'झंकार बीट्स' के दौरान देखने का मिली।
Juhi Chawla Birthday unknown facts about Juhi Chawla
जूही चावला - फोटो : file photo
जून 2003 में आई सुजोय घोष की फिल्म 'झंकार बीट्स' के दौरान उनका काम करने का जुनून देखने लायक था। इस फिल्म में उन्होंने एक प्रेग्नेंट हाउस वाइफ का किरदार निभाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के दौरान जूही चावला खुद गर्भवती थीं। फिल्म जून 2003 में रिलीज हुई, वहीं 21 जुलाई 2003 को उन्होंने अपने दूसरे बच्चे अर्जुन मेहता को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Juhi Chawla Birthday unknown facts about Juhi Chawla
juhi chawla - फोटो : file photo
वैसे ये पहली बार नहीं था जब जूही ने इस स्थिति में भी दिन रात काम किया हो। उन्होंने अपने पहले बच्चे के जन्म के समय भी ऐसे ही काम किया था। जब वह पहली बार मां बनने वाली थीं, तब उन्होंने अमेरिका में एक स्टेज शो का प्रस्ताव स्वीकार किया। फरवरी 2001 में उन्होंने बेटी जान्हवी को जन्म दिया। गौरतलब है कि जूही ने 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की थी।
विज्ञापन
Juhi Chawla Birthday unknown facts about Juhi Chawla
juhi chawla - फोटो : file photo
आपको बता दें कि जूही चावला हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में आई फिल्म 'सल्तनत' से की लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही जिसके बाद उन्होंने कन्नड़ फिल्मों का रुख किया। वहां अपनी किस्मत आजमाने के बाद जूही ने फिर से बॉलीवुड का रुख किया जहां उन्हें पहला बड़ा ब्रेक फिल्म 'कयामत से कयामत' तक में मिला। ये फिल्म हिट रही और इसमें जूही की परफॉरमेंस को भी बेहद सराहा गया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed