{"_id":"614caf7f8ebc3efcb2751a56","slug":"juhi-chawla-exposed-shahrukh-khan-bad-habit-of-coming-late-says-once-he-came-to-my-party-at-2-am","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गपशप: जूही चावला ने कर दिया शाहरुख खान की इस खराब आदत का खुलासा, बोलीं- एक बार वो रात के ढाई बजे...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गपशप: जूही चावला ने कर दिया शाहरुख खान की इस खराब आदत का खुलासा, बोलीं- एक बार वो रात के ढाई बजे...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जूही चावला, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के बादशाह और रोमांस किंग शाहरुख खान अपने बेहतरीन अभिनय और सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए तो जाने ही जाते हैं साथ ही उनकी एक आदत है जो फिल्म इंडस्ट्री में काफी बदनाम है। शाहरुख वैसे तो हर दिल अजीज हैं लेकिन उनकी देर से आने की आदत किसी को अच्छी नहीं लगती। फिल्म की शूटिंग का सेट हो या फिर किसी दोस्त के घर पार्टी समय पर आना शायद शाहरुख को आता नहीं।
जब जूही के घर रात के ढाई बजे पहुंचे शाहरुख खान
ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ऐसी बातें तो उनके साथ काम करने वाले निर्देशक, निर्माता और उनके साथी कलाकार बताते हैं। हाल ही में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री जूही चावला ने उनकी इसी बुरी आदत से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। जूही ने बताया कि एक बार उन्होंने अपने घर की पार्टी में शाहरुख को बुलाया था जहां उन्हें 11 बजे आना था लेकिन वो रात के ढाई बजे पहुंचे थे।
2 of 5
जूही चावला
- फोटो : सोशल मीडिया
जूही चावला ने एक रियलिटी शो में इस किस्से के बारे में बताते हुए कहा कि, 'जब भी घर में पार्टी होती है तो हम शाहरुख को जरूर बुलाते हैं। ऐसी ही एक पार्टी में मैंने शाहरुख को बुलाया था और सभी उनसे मिलने के लिए बहुत उत्साहित थे। खासकर मेरे स्टाफ के लोग क्योंकि वो उनके साथ तस्वीरें लेना चाहते थे'।
3 of 5
शाहरुख खान जूही चावला
- फोटो : सोशल मीडिया
जूही ने कहा कि, 'मैंने शाहरुख से कहा कि आप 11 बजे तक आना तो उन्होंने कहा कि मुझे आने में थोड़ी देर लगेगी। इसके बाद वो सीधे रात के ढाई बजे आए। उस वक्त पार्टी खत्म हो चुकी थी, मेहमान से लेकर स्टाफ तक के लोग जा चुके थे खाना भी खत्म हो गया था और मैं सो चुकी थी'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान जूही चावला
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री की ये बातें सुनकर निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने कहा कि, 'हमें भी पता है कि नौ बजे की शिफ्ट रखो तो शाहरुख दो बजे आएगा, लेकिन ठीक है। जब वो अचानक से 11 बजे आ जाता है तो सब गड़बड़ हो जाती है। मैंने भी उससे कह दिया है कि जब लेट ही आते हो तो हमेशा लेट आओ'।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि इंडस्ट्री में शाहरुख काफी लेट लतीफी से आने वाले अभिनेता माने जाते हैं। एक निर्माता ने कहा था कि मैं शाहरुख और अक्षय कुमार को लेकर कभी साथ में फिल्म नहीं बना सकता क्योंकि एक हीरो सुबह सुबह पहुंच जाता है और दूसरा सुबह सोने जाता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में आए थे। वहीं अब वो बहुत जल्द फिल्म 'पठान' में दीपिका संग नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।