{"_id":"614ca2538ebc3efabe49680a","slug":"when-shahi-kapoor-asked-director-to-cut-the-scenes-of-amitabh-bahchan-in-film-know-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्लैशबैक: जब शशि कपूर के कहने पर काटे गए अमिताभ बच्चन के सीन, वजह जानकर बिग बी भी रह गए थे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फ्लैशबैक: जब शशि कपूर के कहने पर काटे गए अमिताभ बच्चन के सीन, वजह जानकर बिग बी भी रह गए थे हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 23 Sep 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शशि कपूर, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में बहुत से ऐसे किस्से कहानियां हैं जिन्हें जानने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। आज के सोशल मीडिया के जमाने में तो फिल्म शुरू होने से लेकर सेट पर होने वाली सभी बातें तुरंत दर्शकों तक पहुंच जाती है लेकिन गुजरे जमाने में अंदर की बातें फैंस नहीं जान पाते थे। ऐसे में बहुत से किस्सों का खुलासा सितारों के बात बताने के बाद ही होता था। ये ही वजह है कि बॉलीवुड के कुछ दिलचस्प किस्से बीते समय के ही हैं जिसे कम ही लोग जान पाते हैं।
जब शशि के एक फैसले ने बदल दी अमिताभ की किस्मत
ऐसा ही एक किस्सा शशि कपूर और अमिताभ बच्चन से जुड़ा हुआ है। शशि कपूर और अमिताभ की जोड़ी पर्दे पर खूब बनी और फैंस को काफी पसंद आई। कभी भाई बनकर तो कभी दोस्त बनकर शशि और अमिताभ ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। हालांकि एक बार ऐसा हुआ था जब शशि कपूर के कहने पर डायरेक्टर ने अमिताभ बच्चन के सीन्स ही फिल्म से काट दिए थे। ऐसा शशि कपूर ने क्यों किया था ये किस्सा बेहद दिलचस्प है।
2 of 5
अमिताभ बच्चन, शशि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
ये बात उस वक्त की है जब अमिताभ बच्चन अपनी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी में काम कर रहे थे। इस फिल्म से अमिताभ अपने करियर की शुरूआत कर रहे थे। वहीं उस वक्त तक शशि कपूर हिंदी सिनेमा के मशहूर सितारे बन चुके थे। अमिताभ अक्सर उनकी फिल्मों के सेट पर जाते थे ताकी उन्हें भी कोई काम मिल जाए। शशि ने कई फिल्म मेकर्स से अमिताभ को मिलवाया भी था।
3 of 5
शशि कपूर, अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन ने भी अपना करियर बनाने के लिए कड़ा संघर्ष किया और ये किस्सा इसी संघर्ष का एक उदाहरण है जब बिग बी एक फिल्म के लिए भीड़ का हिस्सा तक बनने को तैयार हो गए थे। दरअसल एक बार एक फिल्म के दौरान शशि एक फ्यूनरल सीन शूट कर रहे थे। इसे फिल्माने के लिए भीड़ की जरूरत थी। किसी ने अमिताभ से कह दिया की तुम भी इस भीड़ में खड़े हो जाओ। फिल्मों में पैर जमाने के लिए संघर्ष कर रहे अमिताभ को पैसों की जरुरत थी तो वो भी भीड़ का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शशि कपूर, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
जब सीन शूट होने लगा तो शशि कपूर की नजर अमिताभ पर पड़ी और उन्होंने बुलाकर कहा, 'तुम यहां हीरो बनने आए हो भूलकर भी ऐसे छोटे रोल मत करना, ये तुम्हारे करियर के लिए ठीक नहीं है'। शशि की बात सुनकर अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें पैसों की जरुरत है। तब शशि ने कहा कि, 'अगर बात सिर्फ पैसों की है तो मुझसे ले लो लेकिन ये रोल ना करो'। अमिताभ अपनी मेहनत से पैसे कमाने चाहते थे इसलिए उन्होंने शशि की बात नहीं मानी और सीन शूट किया। उन्हें उस सीन का पैसा मिल गया और वो चले गए।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन, शशि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
जब शूट खत्म हुआ तो शशि ने फिल्म के निर्देशक से कहा ये जो लड़का अमिताभ अभी यहां से गया है जिसने भीड़ वाला सीन किया है, फिल्म को एडिट करते वक्त इसके सारे सीन काट देना। निर्देशक ने उनकी बात मान ली और सीन काट दिया गया। जब अमिताभ कुछ भी नहीं बने थे उस वक्त भी शशि ने अमिताभ के हुनर को पहचान लिया था। ऐसे में उन्होंने अमिताभ के सीन कटवा दिए थे। इसके बाद अमिताभ आगे बढ़े और एक से बढ़कर एक दमदार रोल किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।