इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का फाइनल मुकाबला जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स इस साल की चैंपियन बन गई है। रविवार (26 मई) को खेले गए मुकाबले में केकेआर ने सन राइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी हासिल की। इस जीत के बाद टीम के मालिक शाहरुख खान और सह-मालकिन जूही चावला बेहद खुश नजर आए।
Juhi Chawla: केकेआर के चैंपियन बनने से बेहद खुश हैं जूही चावला, सोशल मीडिया पर कही दिल छू लेने वाली बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर वायरल कई तस्वीरों और वीडियो में दोनों सितारे जमकर जीत का जश्न मनाते नजर आए। इस बीच जूही चावला ने कई तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर की है। जूही ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर टीम की जीत के बाद तस्वीरें पोस्ट की हैं।
इन दिल छू लेने वाली तस्वीरों में जूही को अपने बच्चों जाहन्वी और अर्जुन के साथ खुशी से आईपीएल ट्रॉफी उठाते हुए देखा जा सकता है। वहीं, उनके पति जय मेहता की भी पीछे मुस्कुराते हुए एक तस्वीर में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए जूही ने लिखा, "इस एहसास को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।"
View this post on Instagram
एक अन्य तस्वीर में शाहरुख खान और उनकी मैनेजर के साथ जूही व उनका परिवार जश्न मनाता दिख रहा है। पोस्ट की गई अंतिम तस्वीर में पूरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के सदस्यों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। आईपीएल का फाइनल मुकाबला देखने के लिए चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान और उनके बच्चे अबराम, आर्यन और सुहाना पहुंचे थे।
साथ ही, जूही चावला का परिवार भी फाइनल मुकाबले में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम में मौजूद थीं। उनके अलावा भावना पांडे, महीप कपूर, अनन्या पांडे और शनाया कपूर को भी मैच का लुत्फ उठाते देखा गया था।
Bollywood Celebs: ऐतिहासिक हस्तियों का रोल अदा कर चुके हैं ये कलाकार, परदे पर जीवंत हो उठा था किरदार