दुनियाभर में मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने हाल ही में अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर फैंस को यह जानकारी दी है कि उनके चेहरे का आधा हिस्सा पैरालाइज हो गया है। बता दें कि हाल ही में गायक ने अपने एल्बम 'जस्टिस' के प्रमोशन के लिए दुनिया के कई देशों का दौरा करने की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में जस्टिन ने अपना दौरा स्थगित कर दिया। यह खबर सुनते ही उनके फैंस निराश हो गए। कुछ तो नाराजगी जताने लगे। मगर, जब से गायक ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अपनी बीमारी के बारे में बताया है, तब से फैंस जस्टिन पर प्यार लुटा रहे हैं। वह अपने चहेते सिंगर के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। कोई जस्टिन को आराम करने की सलाह दे रहा है तो कोई उन्हें यह भरोसा दिला रहा है कि वह हर हाल में उनके साथ हैं।
Justin Bieber: पॉप स्टार के लिए दुआएं कर रहे फैंस, किसी ने दी आराम की सलाह तो किसी ने दिलाया प्यार का भरोसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुआ में उठे हाथ
अपने चहेते स्टार की बीमारी का पता लगने के बाद से ही फैंस मजबूती से उनके साथ खड़े हैं। हर कोई जस्टिन की तस्वीरें, वीडियो साझा करते हुए उन पर प्यार लुटा रहा है और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहा है। एक यूजर ने ट्विटर पर जस्टिन बीबर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'हम आपको प्यार करते हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हम प्रार्थना करते हैं कि जस्टिन बीबर जल्द से जल्द ठीक हों। उनके साथ सबकुछ सही हो।'
सेलेब्स ने जताया प्यार
जस्टिन बीबर के लिए सिर्फ फैंस ही दुआएं नहीं कर रहे, बल्कि हॉलीवुड के सेलेब्स भी जस्टिन के ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। अमेरिकन रैपर जूसी जे ने एक वीडियो साझा कर जस्टिन बीबर के लिए दुआएं की हैं। उन्होंने लिखा है, 'जस्टिन बीबर के लिए दुआएं।' उनके अलावा कई अन्य लोग भी जस्टिन की वीडियो पर कमेंट करके उनके लिए दुआ मांग रहे हैं।
रामसे हंट सिंड्रोम से ग्रस्त हैं
बता दें कि साझा किए गए वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जस्टिन बीबर का आधा हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया है। जस्टिन ने बताया कि उन्हें रामसे हंट सिंड्रोम बीमारी हुई है और इस वजह से उनका आधा चेहरा पैरालाइज हो गया है। वह वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें अपना आधा चेहरा मूव करने में उन्हें बेहद दिक्कत हो रही है। जस्टिन ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'प्लीज देखें। मैं आप सभी से बेहद प्यार करता हूं और मुझे अपनी दुआ में रखना।'
जस्टिन ने कहा शुक्रिया
बता दें कि यह तीसरी बार है जब बीबर का दौरा स्थगित किया गया है। इससे पहले कोविड -19 महामारी के कारण दो दौरे स्थगित हुए थे, जब वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। अब मुसीबत की घड़ी में फैंस का प्यार पाकर जस्टिन बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने फैंस को सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा है। साथ ही उन्होंने वादा किया कि वह जल्द ठीक होकर वापस आ जाएंगे। जस्टिन ने कहा कि वह डॉक्टर की बताई फेसिअल एक्सरसाइज कर रहे हैं, ताकि उनका चेहरा एक बार फिर सामान्य हो सके। उन्होंने कहा कि वह नहीं जानते कि इसमें कितना समय लगेगा, लेकिन उन्हें भगवान पर पर भरोसा है।