फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेता विष्णु विशाल ने ज्वाला गुट्टा संग रचाई शादी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Thu, 22 Apr 2021 05:24 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 22 Apr 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Jwala gutta and Vishnu Vishal tie knot see beautiful photos of wedding
ज्वाला गुट्टा, विष्णु विशाल - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विष्णु विशाल भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा के साथ 22 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने हैदराबाद में मंगेतर ज्वाला संग सात फेरे लिए शादी से एक दिन पहले दोनों की हल्दी और मेहंदी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं। वहीं अब उनकी शादी की भी खूबसूरत तस्वीर सामने आ गई।

Jwala gutta and Vishnu Vishal tie knot see beautiful photos of wedding
ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल - फोटो : instagram@thestorybox.karansoma

कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही दोनों ने शादी की जिसमें बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए। उनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वहीं इससे पहले ज्वाला गुट्टा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कुछ तस्वीरें साझा की थीं जो लोगों को काफी पसंद आई थी। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि ज्वाला और विष्णु के कुछ खास और करीबी रिश्तेदार ही फंक्शन में नजर आ रहे हैं।

Jwala gutta and Vishnu Vishal tie knot see beautiful photos of wedding
विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा - फोटो : सोशल मीडिया

ज्वाला गुट्टा ने अपनी हल्दी सेरेमनी में पीले रंग का लहंगा पहना हुआ था और साथ ही मेचिंग हैवी ज्वैलरी भी पहनी थी। वहीं दूल्हे राजा विष्णु विशाल ने कुर्ता पयजामा और जैकेट पहनी थी। तस्वीरों में दोनों अपनी शादी के कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लेते दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jwala gutta and Vishnu Vishal tie knot see beautiful photos of wedding
ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बीते दिनों ही जोड़े ने अपनी शादी का एलान किया था और सोशल मीडिया हैंडल के जरिये अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की थी। लंबे समय से डेट कर रहे इस सेलिब्रिटी कपल ने एक पोस्ट के जरिये बताया था कि दोनों 22 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कि ज्वाला और विष्णु कई सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। ज्वाला ने 2020 में अपने रिश्ते को लेकर परोक्ष रूप से इशारा किया था। तब ज्वाला ने सोशल मीडिया पर विष्णु के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, आप सभी को हम दोनों की तरफ से नया साल मुबारक हो।'

 

विज्ञापन
Jwala gutta and Vishnu Vishal tie knot see beautiful photos of wedding
ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल - फोटो : ट्विटर

गौरतलब है कि दोनों सितारों की ही यह दूसरी शादी है। विष्णु विशाल तमिल एक्टर हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में की थी। विष्णु की शादी साल 2011 में रजनी नटराजन से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। वहीं, ज्वाला गुट्टा की भी शादी बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद के साथ हुई थी, लेकिन आपसी मतभेद के कारण वे दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed