{"_id":"5e2012808ebc3e4b622dd40c","slug":"kabir-bedi-birtday-throwback-here-are-some-unknown-facts-about-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Throwback: कबीर बेदी के लिए परवीन बाबी ने छोड़ दिया था करियर, इस शो से बने इंटरनेशनल स्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Throwback: कबीर बेदी के लिए परवीन बाबी ने छोड़ दिया था करियर, इस शो से बने इंटरनेशनल स्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 16 Jan 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कबीर बेदी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता कबीर बेदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से ज्यादा कबीर बेदी अपनी लव-लाइफ और अपनी शादियों को लेकर चर्चा में रहे हैं। 1971 में हलचल फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाले कबीर बेदी, एक एक्टर ही नहीं, एक दमदार आवाज के मालिक और जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीने वाले इंसान हैं।
2 of 5
कबीर बेदी
- फोटो : Twitter
कबीर बेदी का जन्म 16 जनवरी 1946 को लाहौर पाकिस्तान में हुआ था। कबीर पहले बॉलीवुड अभिनेता हैं, जिन्होंने जेम्स बॉन्ड की फिल्म में एक खलनायक की भूमिका निभाई है। वह बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने करियर से ज्यादा अपनी शादियों को लेकर चर्चा में बने रहे। कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में शादी कर लोगों को हैरान कर दिया था। कबीर बेदी की चार शादियां हुई हैं।
3 of 5
कबीर बेदी
- फोटो : Twitter
कबीर ने साल 1969 में पहली शादी ओडिसी डांसर प्रोतिमा गौरी से की थी। कबीर की ये शादी जल्दबादी में हुई थी। पूजा बेदी और सिद्धार्थ बेदी, प्रोतिमा और कबीर के बच्चे हैं। बता दें शादी के कुछ समय बाद ही कबीर बेदी और बॉलीवुड की दमदार अदाकार परवीन बॉबी की नजदीकियां बढ़ने लगी थी। दोनों ने एक साथ 1976 में 'बुलेट' फिल्म में काम किया था और करीब तीन साल तक दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कबीर बेदी
- फोटो : Twitter
कबीर बेदी के प्यार की खातिर परवीन बाबी ने अपने चमचमाते करियर को भी छोड़ दिया। उस दौर में कबीर बेदी को एक इटालियन टीवी सीरियल में लीड रोल मिला था इस सीरियल ने कबीर बेदी को इंटरनेशनल स्टार बना दिया और परवीन बाबी उनके साथ ही यूरोप शिफ्ट कर गईं। लेकिन दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं रहा तो परवीन बाबी बॉलीवुड वापस लौट आईं। कबीर बेदी के साथ ब्रेकअप के बाद परवीन बाबी महेश भट्ट के प्यार में पड़ गईं।
विज्ञापन
5 of 5
kabir bedi
बात करें कबीर की चौथी शादी की तो साल 2006 से कबीर बेदी अपनी और दोस्त परवीन दोसांझ के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए थे। दोनों ने रिश्ते को साल 2016 में शादी का नाम दिया। कबीर ने अपने 70वें जन्मदिन पर परवीन के साथ साथ फेरे लिए। बता दें उनकी चौथी पत्नी उनसे 29 साल छोटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।