इन दिनों तंगहाली में गुजर बसर कर रहे 92 साल के मशहूर संगीतकार वनराज भाटिया को अब कबीर बेदी का साथ मिल गया है। पिछले दिनों वनराज भाटिया ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें अपने रोजमर्रा के खर्चों के लिए घर के बर्तन तक बेचने पड़ रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में वनराज भाटिया की मदद के लिए सबसे पहले एक्टर कबीर बेदी सामने आए हैं।
तंगहाली में घर के बर्तन बेचने को मजबूर हुआ ये संगीतकार, अब कबीर बेदी ने बढ़ाया मदद का हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबीर बेदी ने उनसे मुलाकात की जानकारी ट्विटर पर दी और लोगों से अपील की कि वह वनराज भाटिया से मिलें और मुश्किल वक्त में उनका साथ दें। कबीर बेदी ने लिखा, ''मैं कल वनराज भाटिया से मिला। वह बेहद जिंदादिल और कमाल के इंसान हैं लेकिन हां, हम सभी दोस्तों को इस वक्त उनकी मदद करनी चाहिए क्योंकि ये उनका मुश्किल समय है।''
I visited #VanrajBhatia yesterday. He is lively and spirited as ever. But, yes, ALL friends should help him at this difficult time. On his own, he has composed an opera on Girish Karnad’s play “Agni Matu Male” (The Fire and the Water). And he’s 92! https://t.co/rFAjqKsFdL
कबीर बेदी के इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने वनराज भाटिया की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। बता दें वनराज के पास डॉक्टर के पास जाने और दवा लेने तक के पैसे नहीं हैं। लगातार स्वास्थ्य खराब रहने की वजह से उनका संपर्क बाहरी दुनिया से कट चुका है और इन दिनों उन्हें मदद की सख्त जरूरत है। भाटिया वैसे तो कमर्शियल सिनेमा से दूर ही रहे लेकिन उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म अजूबा (1991) में काफी चर्चित संगीत दिया था।
भाटिया मुंबई के अपने घर में अकेले रहते हैं। छोटे-मोटे काम के लिए भी उन्हें मदद की जरुरत होती है। कभी पड़ोसी तो कभी किसी मददगार की बदौलत वह अपना जीवन यापन कर रहे हैं। जीवन के इस पड़ाव पर वह अपनों से दूर हैं। वह अकेलेपन के इस कदर शिकार हो चुके हैं कि वह उम्मीद ही खो चुके हैं कि कोई उनकी सुध लेने भी आ सकता है। अपने घुटनों के दर्द से बेहद पीड़ित इस कालजयी संगीतकार को अब एक कमरे से दूसरे कमरे में जाने के लिए भी मदद की जरुरत होती है। सुनने में भी दिक्कत होती है साथ ही अब उनकी याददाश्त भी कमजोर हो रही है।