हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर फिल्म कुली नंबर 1 को प्लास्टिक फ्री बनाने पर टीम की तारीफ की थी। ऐसे में अब विकी कौशल- कटरीना कैफ समेत कुछ सेलेब्स ने पीएम मोदी की इस मुहीम पर रिएक्ट किया है।
पीएम मोदी की प्लास्टिक फ्री मुहीम पर सेलेब्स का रिएक्शन, कही 'मन की बात'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल आईफा अवार्ड्स में पहुंचे विकी कौशल ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि इस मुहीम की ओर पहला कदम बढ़ाते हुए हम सभी प्लास्टिक की बोतल की जगह अब स्टील की बोतल का इस्तेमाल शुरू कर रहे हैं। विकी ने कहा- जितना कम प्लास्टिक का इस्तेमाल होगा, उतना ही ये हमारे लिए, प्रकृति के लिए, हवा- पानी के लिए बेहतर होगा। हम आज क्या करते हैं, यहीं हमारे कल को बनाएगा या फिर बिगाड़ेगा। हमें हमारी प्रकृति पर ध्यान देना होगा। ऐसे में हमारी किसी भी फिल्म के सेट पर आपको प्लास्टिक की बोतल नहीं दिखाई देगी।' विकी ने आगे कहा- 'अब से शूटिंग सेट पर सिर्फ स्टील की बोतलों का इस्तेमाल किया जाएगा। इस बात का खास ध्यान रखा जाएगा कि किसी भी कीमत पर प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल न किया जाए। हर फिल्म सेट पर इस बात का ध्यान रखा जा रहा है।' वहीं विकी के अलावा कटरीना कैफ ने भी कहा कि एक- एक दिन की मेहनत से ही एक दिन बड़ा बदलाव आएगा।
इस मुद्दे पर कटरीना कैफ ने कहा- पीएम मोदी ने जो ये मुहीम शुरू की है, ये एक दम कमाल है। सबसे बड़ी बात है कि ये बहुत आसान है। मतलब आपको सिर्फ प्लास्टिक के स्ट्रॉ या फिर बोतल का इस्तेमाल नहीं करना है। जो बहुत मुश्किल काम नहीं है। लेकिन इस छोटी सी शुरुआत से एक बड़ा बदलाव जल्द ही हम सभी को देखने को मिलेगा।'
अर्जुन रामपाल ने कहा- प्लास्टिक नॉन बायोडिग्रेडेबल होती है। जो हमारी धरती को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा रही है। मौसम में बुरे बदलाव, ग्लोबल वॉर्मिंग ये सभी इसके ही दूसरे पहलू हैं। और इन सबका हम पर बुरा असर पड़ रहा है।
अर्जुन के अलावा राधिका मदन ने कहा कि अब लोग प्लास्टिक का विकल्प ढूंढ़ रहे हैं। राधिका कहती हैं- ' हमें प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल छोड़ना पड़ेगा। मैं खुद जब भी कहीं आती जाती हूं, चाहें जिम हो, शूट हो या फिर किसी दूसरी जगह, तो स्टील की बोतल का इस्तेमाल करती हैं। अगर हर कोई इस मुहीम का हिस्सा बन जाएगा तो जल्द ही पर्यावरण में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
पढ़ें: पीएम मोदी को इस मुहिम में मिला सारा अली-वरुण धवन का साथ, फिल्म के सेट पर हुआ ये काम