फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब अमिताभ बच्चन को 'सर जी' न कहने की मिली सजा, कादर खान को फिल्म से कर दिया था बाहर

Sat, 13 Feb 2021 09:06 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 13 Feb 2021 09:06 AM IST
विज्ञापन
Refusing To Call Amitabh Bachchan 'Sir’ Allegedly Cost Kader Khan A Number Of Films
कादर खान और अमिताभ बच्चन - फोटो : फाइल

कादर खान एक अच्छे हास्य कलाकार और खलनायक तो रहे ही, संवाद लेखक के तौर पर भी उन्होंने तमाम सुपरहिट फिल्में दी हैं। अमिताभ बच्चन को यह मुकाम देने के पीछे कादर खान का बड़ा हाथ था लेकिन कादर खान के करियर के खत्म होने के पीछे भी अमिताभ का बड़ा हाथ था। लेकिन उन्हीं अमिताभ को 'अमित जी' नहीं कहने पर कादर खान को फिल्म से बाहर कर दिया गया था।

Refusing To Call Amitabh Bachchan 'Sir’ Allegedly Cost Kader Khan A Number Of Films
कादर खान

सोशल मीडिया पर आज भी वो वीडियो मौजूद है जिसमें कादर खान बता रहे हैं कि कैसे उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गईं और कैसे अमिताभ बच्चन को 'सर जी' न कहने की वजह से उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया।

Refusing To Call Amitabh Bachchan 'Sir’ Allegedly Cost Kader Khan A Number Of Films
कादर खान-अमिताभ बच्चन - फोटो : File Photo

इस वीडियो में कादर खान कह रहे हैं, 'मैं अमिताभ बच्चन को अमित कहकर बुलाता था। तभी किसी प्रोड्यूसर ने मुझसे आकर कहा कि आप सर जी को मिला? मैंने कहा कि कौन सर जी? इस पर वह बोला आप नहीं जानते? उसने अमिताभ की ओर इशारा कर कहा कि वह हमारे सर जी हैं। मैंने कहा कि वह तो अमित है। सभी ने तब से अमिताभ को सर जी, सर जी बोलना शुरू कर दिया, लेकिन मेरे मुंह से उनके लिए कभी अमित जी या सर जी नहीं निकला। बस यही न बोल पाने की वजह से मैं उनके ग्रुप से निकल गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Refusing To Call Amitabh Bachchan 'Sir’ Allegedly Cost Kader Khan A Number Of Films
कादर खान-अमिताभ बच्चन - फोटो : ट्विटर

कादर खान आगे कहते हैं, 'क्या कोई अपने दोस्त या भाई को किसी और नाम से पुकार सकता है? नामुमकिन बात है ये। मैं नहीं कर सका ये और इसीलिए मेरा उनसे वो राब्ता नहीं रहा। इसीलिए मैं उनकी फिल्म 'खुदा गवाह' में नहीं रहा। फिर उनकी फिल्म 'गंगा जमुना..' मैंने आधी लिखी और छोड़ दी। इसके बाद कुछ और फिल्में थीं, जिनपर मैंने काम करना शुरू किया था, लेकिन वे भी छोड़ दीं।'

विज्ञापन
Refusing To Call Amitabh Bachchan 'Sir’ Allegedly Cost Kader Khan A Number Of Films
कादर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अपने सुपरस्टारडम के दौर में जैसे राजेश खन्ना ने सलीम जावेद को हाथी मेरे साथी में ब्रेक दिया था, वैसे ही राजेश खन्ना ने ही पहली बार कादर खान को अपनी फिल्म रोटी में बतौर डॉयलॉग राइटर ब्रेक दिया। कादर खान ने इसके बाद राजेश खन्ना की तमाम फिल्मों के संवाद लिखे। कादर खान ने जितेंद्र की दूसरी पारी में श्रीदेवी के साथ आई फिल्म तोहफा के बाद उनकी तकरीबन सभी फिल्मों के भी संवाद लिखे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed