फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: बाढ़-सूखे के पीछे की वजह पर सोचने को मजबूर करती है 'कड़वी हवा', ये एक्टर रुला देगा

Tue, 31 Oct 2017 07:45 AM IST
amarujala.com, Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com, Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Tue, 31 Oct 2017 07:45 AM IST
विज्ञापन
Kadvi Hawa, Official Trailer, Sanjai Mishra, Ranvir Shorey, Tillotama Shome
कड़वी हवा, संजय मिश्रा - फोटो : DrishyamFilms
बॉलीवुड अपनी मसाला फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चाएं बटोरता है, पर बीच में कुछेक ऐसी फिल्में भी आती हैं, जो गंभीर विषयों पर विमर्श छेड़ देती हैं। मौजूदा समय में दुनिया की सबसे बड़ी समस्या के तौर पर ग्लोबल वार्मिंग सामने आ रही है। इससे होने वाले बदलावों के बाद आने वाली तबाहियों पर सारी दुनिया चिंतित है। इसी कड़ी में बॉलीवुड की तरफ से गंभीर फिल्म आई है। जानें, किस विषय को लेकर आई है 'कड़वी हवा'...

 
Kadvi Hawa, Official Trailer, Sanjai Mishra, Ranvir Shorey, Tillotama Shome
कड़वी हवा, संजय मिश्रा - फोटो : DrishyamFilms
'कड़वी हवा' एक ऐसी फिल्म साबित होने जा रही है, जो क्लाइमेट चेंज जैसे गंभीर विषय पर बेहद संजीदा बहस को उठाती है। इस फिल्म में बुंदेलखंड के इलाके को बेस बनाया गया है, पर इसका प्रभाव बेहद बड़ा है। 'कड़वी हवा' का डायरेक्शन नील माधव पांडा ने किया है, जो ‘आई एम कलाम’ जैसी बेहद चर्चित और गंभीर फिल्म बना चुके हैं। जानें, 'कड़वी हवा' के बारे में और भी बहुत कुछ...
 
Kadvi Hawa, Official Trailer, Sanjai Mishra, Ranvir Shorey, Tillotama Shome
कड़वी हवा, संजय मिश्रा
नील माधव पांडा की 'कड़वी हवा' में संजय मिश्रा लीड रोल में हैं, उनके साथ रणवीर शौरी भी हैं। इस फिल्म का मेन प्लॉट बुंदेलखंड का सूखा है और उसके पीछे की हकीकत। जानें, किस तरह का रोल कर रहे हैं संजय मिश्रा...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kadvi Hawa, Official Trailer, Sanjai Mishra, Ranvir Shorey, Tillotama Shome
कड़वी हवा, संजय मिश्रा - फोटो : DrishyamFilms
'कड़वी हवा' में संजय मिश्रा एक किसान के रोल में हैं। जो कर्ज से दबा हुआ है। ये फिल्म कर्ज की वजह से आत्महत्या करने वाले किसानों के दर्द को भी बाखूबी दिखाने में सफल होती दिख रही है। कम से कम 'कड़वी हवा' के ट्रेलर से तो ऐसा ही लग रहा है। आगे जानें, रणवीर शौरी का क्या है रोल और देखें 'कड़वी हवा' का ट्रेलर...
 
विज्ञापन
Kadvi Hawa, Official Trailer, Sanjai Mishra, Ranvir Shorey, Tillotama Shome
कड़वी हवा, रणवीर शौरी - फोटो : DrishyamFilms
'कड़वी हवा' में रणवीर शौरी एक ऐसे इंसान का रोल कर रहे हैं, जो ओडिशा से विस्थापित होकर आया है। एक तरफ ओडिशा में पानी का होना ही तबाही की वजह है, तो दूसरी तरफ बुंदेलखंड में पानी का न होना। देखें: ट्रेलर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed