अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' की अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी बहुत ही जल्द शादी करने वाली हैं। इसके लिए उनके माता-पिता ने दूल्हा ढूंढ लिया है। काजल ने सोशल मीडिया के जरिए इस खबर की घोषणा की है। काजल अग्रवाल बिजनेसमैन गौतम किचलू संग सात फेरे लेने वाली हैं। काजल ने लिखा कि वे 30 अक्तूबर को मुंबई में शादी कर रही हैं।
काजल अग्रवाल बनने वाली हैं दुल्हनियां, सोशल मीडिया पर लगी शुभकामनाओं की झड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना को देखते हुए वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ परिवार के लोग शामिल होंगे। इस खबर पर काजल के साथ काम कर चुके स्टार्स ने भी शुभकामनाएं दी हैं। सामंथा अक्किनेनी ने लिखा- बधाई हो काजल आप दोनों को प्यार और पूरे जीवन में खुश रहने की शुभकामनाएं।
A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on
हंसिका मोटवानी ने लिखा- बधाई हो काजल। भगवान आपको हर खुशी दे। हंसिका के अलावा राशि खन्ना, प्रज्ञा जैसवाल, तापसी पन्नू ने भी कमेंट कर शुभकामनाएं दी हैं। काजल को फैंस की तरफ से भी शुभकामनाएं मिल रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में बताया कि वह शादी के बाद भी अपना काम जारी रखेंगी और लोगों का मनोरंजन करती रहेंगी।
काजल की शादी को लेकर चर्चाएं काफी लंबे समय से चल रही हैं। खबरें आती हैं और धीरे-धीरे दम तोड़ देती हैं लेकिन काजल ने कभी इन पर कोई सफाई नहीं दी है। इस बार काजल ने खुद नाम जाहिर किया है बिजनेसमैन गौतम किचलू का। काजल गौतम से शादी करने वाली हैं। गौतम पेशे से एक एंटरप्रेन्योर इंटीरियर डिजाइनर हैं।
काजल बहुत ही जल्द कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा काजल के पास दलकीर सलमान और अदिति राव हैदरी की फिल्म 'हे सिनामिका' भी है। बता दें कि काजल अग्रवाल ने फिल्म क्यूं! हो गया ना से 2004 में बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था।