फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजामौली की 'मगधीरा' के बाद बदली काजल अग्रवाल की किस्मत, बन गईं निर्देशकों की पहली पसंद

Tue, 18 Jun 2019 07:34 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 18 Jun 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
Kajal Aggarwal Birthday special: Lesser known facts about her life
काजल अग्रवाल - फोटो : Self

साउथ की टॉप और बॉलीवुड में बेहतर तलाश रहीं काजल अग्रवाल 19 जून को अपना जन्मदिन मनाती हैं। काजल ने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म ‘सिंघम से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह ‘स्पेशल 26’ और ‘दो लफ्जों की कहानी’ में भी नजर आ चुकी हैं। काजल बेशक बॉलीवुड में अपना सिक्का न जमा पाईं हो लेकिन साउथ इंडस्ट्री में काजल का नाम टॉप एक्ट्रेसेस में लिया जाता है।

Kajal Aggarwal Birthday special: Lesser known facts about her life
काजल अग्रवाल

काजल को अजय देवगन के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म हिट भी हुई लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। सिंघम के बाद काजल को अगला प्रोजेक्ट मिलने में देरी हुई। अब काजल बॉलीवुड को छोड़ टॉलीवुड में किस्मत चमका रही हैं। आलम ये है कि काजल टॉलीवुड में निर्देशकों की पहली पसंद बन गई हैं। हालांकि इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है।

Kajal Aggarwal Birthday special: Lesser known facts about her life
काजल अग्रवाल

बेशक काजल बॉलीवुड की फिल्में न कर रहीं हो लेकिन उनके इनकम के कई सोर्सेस हैं। काजल के पास मिनी कूपर, ऑडी जैसी 3 लग्जरी गाड़ियां है। जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये से ज्यादा है। फिल्म करियर शुरू करने से पहले, काजल ने कई विज्ञापनों में भी काम किया था। काजल ने सेंट एनी हाई स्कूल से पढ़ाई की। उसके बाद काजल ने केसी कॉलेज मुंबई से अपनी ग्रेजुएशन मास मीडिया स्ट्रीम में पूरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajal Aggarwal Birthday special: Lesser known facts about her life
काजल अग्रवाल - फोटो : XsJJyS

काजल के करियर की सबसे बड़ी हिट 'मगधीरा' मानी जाती है। ये राजामौली की फिल्म थी जिसने रिलीज के साथ ही बॉक्सऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। चिरंजीवी के बेटे रामचरण इस फिल्म में हीरो थे। फिल्म इन्हीं के करेक्टर के दो जन्मों की कहानी थी। 'मगधीरा' काजल के करियर की उस समय की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। रिपोर्ट्स की मानें तो काजल एक फिल्म के 2 करोड़ चार्ज करती हैं। 

विज्ञापन
Kajal Aggarwal Birthday special: Lesser known facts about her life
काजल अग्रवाल

काजल कई प्रसिद्ध ब्रांडों के लिए विज्ञापन करती हैं। वह लक्स सीसीएल की ब्रांड एंबेसडर हैं। फिल्मों के अलावा विज्ञापन से काजल मोटी कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो काजल साउथ के बाहुबली स्टार प्रभास की गर्लफ्रेंड भी रह चुकी हैं। एक समय पर दोनों के अफेयर की चर्चाएं जोरों पर थीं। हालांकि ये रिश्ता किसी मुकाम पर पहुंचने से पहले ही टूट गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed