अभिनेत्री काजल अग्रवाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। परिवार की ओर से शादी की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। प्री वेडिंग आयोजन में अभिनेत्री के परिवारवालों के अलावा करीबी रिश्तेदार और दोस्त पहुंचे हैं। गुरुवार को काजल के मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर सामने आई।
Kajal Aggarwal: हाथों में मेहंदी लगाए दिखीं काजल अग्रवाल, बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ लेंगी सात फेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में वो हाथ में मेहंदी लगाए नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने हरे रंग का फ्लोरल सूट पहना है। साथ ही गोल्डन ईयररिंग्स उन पर खूब जच रहे हैं।
A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on
30 अक्तूबर को काजल अग्रवाल बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी करेंगी। काजल के अलावा गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तैयारियों को लेकर कई तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में पूजा की जा रही है। जहां कई रस्में निभाई जा रही हैं।
Blessings and positivity ॐ #kajgautkitched
A post shared by Gautam Kitchlu (@kitchlug) on
काजल ने हाल ही में अपनी बहन के साथ पजामा पार्टी की है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर साझा की हैं। जिसमें काजल और उनकी बहन पजामा पहने नजर आ रही हैं। 'सिंघम' अभिनेत्री काजल अग्रवाल सेलिब्रेशन वाले मोड में नजर आईं। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'आखिरी दो दिन मिस काजल अग्रवाल के रूप में। हर चीज में अपनी पार्टनर के साथ चिलिंग।'