फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'फैशन' में कंगना का किरदार इस सुपरमॉडल से था प्रेरित, फिल्म के 12 साल पूरे होने पर जानें ये खास बातें

Thu, 29 Oct 2020 12:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 29 Oct 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
Madhur Bhandarkar Priyanka Chopra and Kangana Ranaut film Fashion complete 12 years of know unknown facts about film
फैशन - फोटो : file photo

दिग्गज निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर बॉलीवुड में अलग तरह की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है जिन्हें हमेशा याद किया जाता है। मधुर भंडारकर की शानदार फिल्मों में से एक फिल्म फैशन रही थी। फिल्म फैशन को रिलीज हुई आज 12 साल पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म 29 अक्तूबर साल 2008 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 

Madhur Bhandarkar Priyanka Chopra and Kangana Ranaut film Fashion complete 12 years of know unknown facts about film
फैशन स्टारकास्ट - फोटो : twitter: @imbhandarkar

फिल्म फैशन के 12 साल पूरे होने पर मधुर भंडारकर ने इस फिल्म से जुड़ी यादों को सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फैंस की स्टारकास्ट की तस्वीरें साझा की हैं। फिल्म फैशन में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, कंगना रणौत और मुग्धा गोडसे मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 
 

Madhur Bhandarkar Priyanka Chopra and Kangana Ranaut film Fashion complete 12 years of know unknown facts about film
मधुर भंडारकर, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रणौत - फोटो : twitter: @imbhandarkar

फिल्म फैशन में प्रियंका चोपड़ा और कंगना रणौत के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। इस फिल्म में कंगना रणौत का किरदार सुपरमॉडल रह चुकीं गीतांजलि नागपाल से प्रेरित था। गीतांजलि नागपाल भारत की वह सुपरमॉडल थीं जिन्होंने फैशन की दुनिया में काफी नाम कमाया था, लेकिन उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा आया जब वह मानसिक बीमारी का शिकार हो गई थीं और उन्हें दिल्ली की सड़कों पर बुरी हालत में देखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhur Bhandarkar Priyanka Chopra and Kangana Ranaut film Fashion complete 12 years of know unknown facts about film
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : twitter@KanganaDaily

फिल्म फैशन में कुछ सीन सच्ची घटना पर आधारित थे। इस फिल्म में कंगना रणौत ने सुपरमॉडल का किरदार किया था। फिल्म में एक सीन वह भी दिखाया गया है जब रैंप वॉक करते हुए कंगना रणौत का टॉप अचानक से उनके शरीर से गिर जाता है। फिल्म में यह सीन मशहूर भारतीय मॉडल कैरल ग्रेसिया शेल्टर की एक घटना से प्रेरित था।

विज्ञापन
Madhur Bhandarkar Priyanka Chopra and Kangana Ranaut film Fashion complete 12 years of know unknown facts about film
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra

कैरल ग्रेसिया शेल्टर के साथ यह घटना साल 2006 में मुंबई में आयोजित हुए लैक्मे फैशन वीक के दौरान हुई थी। उस समय रैप वॉक करते हुए उनका टॉप उनके शरीर से हट गया था। इस घटना की काफी चर्चा हुई थी। इसके अलावा फिल्म फैशन में मॉडलिंग के दुनिया की कड़वी सच्चाई को भी दिखाया गया। इस फिल्म में अपने बेहतरीन किरदार के लिए प्रियंका चोपड़ा और कंगना रणौत को कई पुरस्कार मिले थे। 

पढ़ें: Nikita Tomar murder case: बॉलीवुड के सितारों का हत्यारे तौसीफ पर फूटा गुस्सा, निकिता तोमर के लिए कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed