साउथ सिनेमा और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा काजल अग्रवाल शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने हाल ही में गौतम किचलू के साथ शादी की है। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की शादी की कई तस्वीरें भी सामने आईं जिसमें वह दोनों काफी खूबसूरत दिख रहे थे। अब काजल अग्रवाल की शादी के बाद की एक तस्वीर सामाने आई हैं।
काजल अग्रवाल की नई तस्वीरें आईं सामने, सलवार सूट में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहीं
काजल अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। उन्होंने शादी के बाद अपने फैंस के लिए अपनी नई तस्वीर साझा की है। इस नई तस्वीर को काजल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
काजल अग्रवाल अपनी नई तस्वीर में व्हाइट और रेड कलर का सूट पहने हुई दिखाई दे रही हैं। इस सूट में वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं। तस्वीर में मुस्कुराती हुई काजल अग्रवाल काफी खूबसूरत दिख रही हैं। उनकी यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अभिनेत्री के कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on
आपको बता दें कि इससे पहले काजल अग्रवाल अपनी एक और तस्वीर को लेकर चर्चा में थीं। जिसमें वह पीले रंग की साड़ी में नजर आई थीं। काजल के लिए यह साड़ी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने खास तौर पर तैयार की थी। उन्होंने मनीष मल्होत्रा को इस साड़ी के लिए शुक्रिया कहा है। काजल ने साड़ी से मैचिंग मास्क भी लगाया था। तस्वीर में उनके साथ गौतम किचलू भी थे जिन्होंने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई थी।
View this post on Instagram
A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on
काजल ने बताया कि उनकी यह पीली साड़ी चार महीने पहले लॉकडाउन के बीच यानी जून में तैयार की गई थी। काजल ने कैप्शन में लिखा 'सख्त लॉकडाउन के बीच जून में जब कुछ भी संभव नहीं था, तब मेरे लिए अपनी टीम को इकट्ठा कर इस साड़ी को तैयार करने के लिए धन्यवाद मेरे प्यारे मनीष मल्होत्रा। मैं आपकी मेहनत और प्यार के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं। आप सभी लोग मेरी सगाई का हिस्सा रहे हैं। ढेर सारा प्यार।' बता दें कि काजल की सगाई जून महीने में ही हो गई थी।
पढ़ें: वियना आतंकी हमले पर भड़कीं कंगना रणौत, कहा- 'अब कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद...'