बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों आम लोगों के लिए सुपरहीरो बने हुए हैं। कोरोना महामारी के समय सोनू सूद ने लोगों की जो मदद करना शुरू की उसका सिलसिला अब तक रुका नहीं है। अब हाल ही में सोनू सूद से सोशल मीडिया के जरिए एक युवक ने अपना जन्मदिन 'बुर्ज खलीफा' पर मनाने की गुहार लगाई। इस पर सोनू सूद ने भी युवक को बेहतरीन जवाब दिया।
यूजर ने की सोनू सूद से 'बुर्ज खलीफा' पर जन्मदिन मनाने की मांग, ऐसा था अभिनेता का जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल 2 नवंबर को बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का जन्मदिन था। शाहरुख इस समय दुबई में हैं। उन्होंने वहीं पर अपना जन्मदिन मनाया। शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर दुनियाभर में मशहूर बुर्ज खलीफा बिल्डिंग पर उनकी तस्वीर प्रदर्शित कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। इसे देख एक युवक को भी अपना जन्मदिन इसी तरह से मनाने का मन हुआ। जिसके लिए उसने सोनू सूद से मदद मांगी।
एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर सोनू सूद को टैग करते हुए शाहरुख की बुर्ज खलीफा के साथ वाली तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ यूजर ने लिखा, 'सोनू सर 5 नवंबर को बर्थडे है। ऐसे ही बुर्ज खलीफा पर सेलिब्रेशन करवा दो प्लीज।' यूजर के इस कमेंट पर सोनू सूद ने भी बेहतरीन जवाब दिया।
Sonu sir
5 November ko birthday hai
Aise hi Burj Khalifa pe celebration karwa. Do please 😃 @SonuSood pic.twitter.com/ViCwwNyz6Q
यूजर के इस ट्वीट पर सोनू सून ने उन्हें जवाब में लिखा, 'बस, आपका जन्मदिन 3 दिन लेट हो गया भाई। खैर, थोड़ी मेहनत करो और नाम कमाओ, जिंदगी में फिर देखना बुर्ज खलीफा क्या आसमान पर नाम लिख देगी दुनिया।' सोनू सूद का ये जवाब उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
बस आपका जन्मदिन 3 दिन लेट हो गया भाई।
ख़ैर थोड़ी से महनत करो और नाम कमाओ ज़िंदगी में फिर देखना bhurj khalifa क्या आसमान पे नाम लिख देगी दुनिया 👍 https://t.co/tDYteCwVsI
गौरतलब है कि सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने फैंस के ट्वीट का जवाब देते हैं। इससे पहले भी एक शख्स ने सोशल मीडिया पर ही सोनू से मालदीव्स भेजने की बात कही थी। इसके अलावा सोनू सूद कोरोना काल से ही लोगों की काफी मदद कर रहे हैं। उन्होंने कई लोगों को लॉकडाउन के समय में अपने घर पहुंचाया, कई लोगों तक आर्थिक मदद पहुंचाई तो कई लोगों की किसी और तरह से मदद की। उनके फैंस उन्हें इन सभी काम कि लिए खूब पसंद कर रहे हैं।
पढ़ें: फिल्ममेकर आशीष कक्कड़ का निधन, 49 साल की उम्र में ली अंतिम सांस