सब्सक्राइब करें

वियना आतंकी हमले पर भड़कीं कंगना रणौत, कहा- 'अब कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 03 Nov 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
Vienna terrorist attack Kangana Ranaut reaction on terrorist attack
वियना आतंकी हमला, कंगना रणौत - फोटो : PTI/ instagram

यूरोप के देश ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में दिल देहला देने वाली घटना समाने आई है। यहीं पर आतंकी हमला हुआ है जिसमें तीन लोगों के मरने और 15 लोगों के घायल होने की खबर है। यह आतंकी हमला साल 2008 में मुंबई में हुए हमले की याद दिलाता है। वहीं वियना आतंकी हमले की चौतरफा निंदा हो रही है। कई फिल्मी सितारों ने भी इस घटना की आलोचना की है। 

Trending Videos
Vienna terrorist attack Kangana Ranaut reaction on terrorist attack
कंगना रणौत - फोटो : ANI

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी वियना आंतकी हमले की कड़े शब्दों में आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया के इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। कंगना रणौत सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर खुलकर अपनी राय देने के लिए चर्चा में रहती हैं। उन्होंने वियना आंतकी हमले पर कहा कि कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद यूरोप को ही कब्रिस्तान बना रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vienna terrorist attack Kangana Ranaut reaction on terrorist attack
कंगना रणौत - फोटो : पीटीआई

कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'जब दिल्ली जल रही थी, बंगलूरू राख में तब्दील हो रहा था, तब यूरोप ने एक भी शब्द नहीं कहा था, बल्कि अपना धर्मनिरपेक्ष रुख अख्तियार किया था। और अब कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद यूरोप को ही कब्रिस्तान बना रहा है। लोग जानते हैं कि आपको अपनी उदासीनता की कीमत चुकानी होगी। क्या आप चुका सकते हैं?'

Vienna terrorist attack Kangana Ranaut reaction on terrorist attack
वियना में आतंकी हमला - फोटो : PTi

सोशल मीडिया पर कंगना रणौत का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुए आतंकवादी हमले ने भारत में हुए मुंबई हमले की याद दिला दी है। बंदूकधारी हमलावारों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इससे चीख पुकार मच गई। 
 

विज्ञापन
Vienna terrorist attack Kangana Ranaut reaction on terrorist attack
वियना में आतंकी हमला - फोटो : PTI

अधिकारियों ने कहा कि इसमें तीन लोगों की मौत हुई है और 15 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में एक हमलावर भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम से यहां लॉकडाउन लागू होना था। इससे पहले लोग बाहर आराम से घूम रहे थे। इस बीच आतंकवादी आए और जो भी सामने आया उस पर गोलियां बरसाते चले गए। छह जगहों पर हुई इस दिल दहलाने वाली गोलीबारी की वारदातों से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कई लोग इस हमले की तस्वीरें साझा कर रहे हैं।

पढ़ें: पहली फिल्म में ऐसा था चिराग पासवान का लुक, 10 साल में इतने बदल गए लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed