सब्सक्राइब करें

जी स्टूडियोज का नया कारनामा, 'सूरज पे मंगल भारी' का प्रचार जोरों पर, फिल्म की रिलीज डेट का पता नहीं

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 03 Nov 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee Fatima Sana Shaikh and Diljit Dosanjh film  Suraj Pe Mangal Bhari release date has still not announced
सूरज पे मंगल भारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा में ऐसा कारनामा सिर्फ जी स्टूडियोज ही कर सकता है। इस कंपनी की अगली फिल्म अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी 'सूरज पे मंगल भारी' का प्रमोशन दिन रात जारी है। लेकिन, फिल्म कब, कहां और कैसे रिलीज होगी, किसी को नहीं पता।

Trending Videos
Manoj Bajpayee Fatima Sana Shaikh and Diljit Dosanjh film  Suraj Pe Mangal Bhari release date has still not announced
सूरज पे मंगल भारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी, उनकी सह कलाकार फातिमा सना शेख और पंजाबी सिनेमा का बड़ा नाम दिलजीत दोसांज फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' के प्रमोशन में दिन रात एक किए हुए हैं। लेकिन, अभी तक इसके निर्माता यह नही तय कर पा रहे हैं कि फिल्म को सिनेमाघरों में उतारा जाए या फिर ओटीटी के हाथों बेच दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee Fatima Sana Shaikh and Diljit Dosanjh film  Suraj Pe Mangal Bhari release date has still not announced
सूरज पे मंगल भारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लॉकडाउन खत्म होते ही इस फिल्म को 13 नवंबर को रिलीज करने का एलान किया गया था लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने नवंबर में भी सिनेमाघर बंद ही रखने का फैसला किया है। सूत्रों ने बताया है कि फिल्म के निर्माता आपस में एक दूसरे के साथ सहमति नहीं बना पा रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लॉकडाउन बढ़ाया है जिसकी वजह से सिनेमाघर नहीं खुले हैं।

Manoj Bajpayee Fatima Sana Shaikh and Diljit Dosanjh film  Suraj Pe Mangal Bhari release date has still not announced
सूरज पे मंगल भारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

महाराष्ट्र सरकार के फैसले के बाद निर्माताओं को अपने फैसले पर फिर से विचार करना पड़ रहा है। वह सोच रहे हैं कि देश में सिनेमाघर ठीक से खुले नहीं हैं और दर्शक भी सिनेमाघरों में जुट नहीं रहे हैं तो क्या ऐसे में फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' को सिनेमाघरों में रिलीज करना सही होगा? निर्माताओं का मन बदल रहा है और हो सकता है कि यह फिल्म बहुत ही जल्द ओटीटी पर ही रिलीज हो। इस पर अंतिम फैसला दो से तीन में आ जाएगा।

विज्ञापन
Manoj Bajpayee Fatima Sana Shaikh and Diljit Dosanjh film  Suraj Pe Mangal Bhari release date has still not announced
सूरज पर मंगल भारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म वितरक भी इस बारे में कह चुके हैं कि 'सूरज पे मंगल भारी' फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें फिल्म के रिलीज की तारीख तय हो चुकी है। लेकिन, फिल्म के निर्माताओं ने वितरकों और सिनेमाघरों के मालिकों से अभी तक कोई संपर्क नहीं किया है। 'सूरज पे मंगल भारी' एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें मनोज बाजपेयी शादियों के एक जासूस का किरदार निभा रहे हैं जो होने वाले दूल्हों के अतीत खोजता है। इस बारे में जी स्टूडियोज से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन फिल्म की रिलीज डेट के बारे में वहां से भी कोई उत्तर नहीं मिला है।

पढ़ें: टीवी की 'गोरी मेम' के नाम से मशहूर हुई थीं सौम्या टंडन, जानें उनके बारे में ये खास बातें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed