सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत और रंगोली चंदेल की बढ़ीं मुश्किलें, 10 नवंबर को मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 03 Nov 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police Summons Again Kangana Ranaut and Rangoli Chandel To Present Before November 10
Kangana Ranaut, Rangoli - फोटो : amar ujala mumbai

बॉलीवुड की 'क्वीन' यानी कंगना रणौत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ कुछ संगठनों ने अपनी आवाज बुलंद की थी। वहीं इस मामले ने कोर्ट ने भी जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद अब मुंबई पुलिस ने दोनों बहनों को समन जारी कर उनके समक्ष पेश होने को कहा है।

Trending Videos
Mumbai Police Summons Again Kangana Ranaut and Rangoli Chandel To Present Before November 10
kangana rangoli

न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस बात की जानकारी दी है। एएनआई के हालिया ट्वीट के मुताबिक कंगना रणौत और रंगोली चंदेल को 10 नवंबर से पहले बांद्रा पुलिस स्टेशन में पेश होना होगा। कंगना और उनकी बहन के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप है। जिसके चलते अब दोनों को समन भेजकर थाने बुलाया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Police Summons Again Kangana Ranaut and Rangoli Chandel To Present Before November 10
Rangoli Chandel and Kangana Ranaut - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बता दें कि कंगना और रंगोली दोनों पर ही आरोप है कि वे सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। दोनों के ऊपर धर्म विशेष के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। कोर्ट ने सीआरपीसी की धारा 202 के तहत जांच के आदेश दिए हैं, साथ ही आरोपों पर पुलिस की रिपोर्ट भी मांगी गई है।

Mumbai Police Summons Again Kangana Ranaut and Rangoli Chandel To Present Before November 10
कंगना रणौत - फोटो : ANI

बीते कुछ समय से कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच काफी खींचतान चल रही हैं। कंगना भी सोशल मीडिया पर अपना आक्रामक अंदाज मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ दिखा चुकी हैं। वो लगातार ट्वीट कर हर मुद्दे पर सरकार को घेरती हुई नजर आती हैं।  याचिका में कंगना पर धार्मिक भावनाएं भड़काने, कलाकारों को हिन्दू-मुस्लिम में बांटने और सामाजिक एकता भंग करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
Mumbai Police Summons Again Kangana Ranaut and Rangoli Chandel To Present Before November 10
रंगोली चंदेल, कंगना रणौत, अक्षत रणौत - फोटो : instagram/rangoli_r_chandel

गौरतलब है कि कंगना रणौत और उनकी बहन मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं होने की वजह अपने भाई की शादी को बताया था। रंगोली और कंगना ने अपने वकील के जरिए ये मैसेज पहुंचाया था। उन्होंने कहा था कि उनके भाई की शादी है और उनके घर में फंक्शन चल रहा हैं। जिसकी वजह से वो फिलहाल मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हो पाएंगी।

पढ़ें: Sushant Singh Case: सुशांत की बहनों पर दर्ज हुई FIR पर मुंबई पुलिस ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'अपराध उजागर हुआ है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed