{"_id":"5d46b0658ebc3e6ccc03d45a","slug":"kajol-birthday-special-unknown-facts-about-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंगूठी में जबरदस्त टोटका करती हैं काजोल, बर्थडे पर जानें अजय की पत्नी के अनसुने तथ्य","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंगूठी में जबरदस्त टोटका करती हैं काजोल, बर्थडे पर जानें अजय की पत्नी के अनसुने तथ्य
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 04 Aug 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Kjaol
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चुलबुली एक्ट्रेस काजोल (Kajol) की एक्टिंग का लोहा लोग आज भी मानते हैं। कई फिल्मों में काजोल ने ऐसी अदाकारी दिखाई कि लोगों को मुरीद ही कर दिया। फिल्मी करियर में एक वक्त ऐसा आया जब काजोल ने फिल्मों में लंबा ब्रेक लिया। इसके बाद बड़े परदे पर शाहरुख खान के साथ 'दिलवाले' (Dilwale) फिल्म से कमबैक किया था। इसके बाद हेलीकॉप्टर ईला फिल्म में नजर आईं। काजोल ने बॉलीवुड में 27 साल पहले डेब्यू किया था। काजोल का 5 अगस्त को जन्मदिन है। जानिए काजोल की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें।
2 of 7
kajol
- फोटो : file photo
काजोल मशहूर एक्ट्रेस तनुजा और डायरेक्टर शोमू मुखर्जी की बेटी हैं। काजोल की छोटी बहन तनीषा भी एक्ट्रेस हैं और नूतन उनकी मौसी थीं। काजोल ने साल 1992 में 'बेखुदी' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस वक्त काजोल स्कूल में पढ़ती थीं।
3 of 7
kajol
- फोटो : file photo
काजोल की फिल्म 'गुप्त' साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काजोल का किरदार नकारात्मक था। काजोल कई बार इंटरव्यू में इस रोल को अपने फिल्मी करियर का सबसे मुश्किल किरदार कह चुकी हैं। इस किरदार के लिए काजोल को फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था।काजोल निगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
kajol
- फोटो : file photo
हिंदी फिल्मों के अलावा काजोल ने तमिल फिल्म में भी काम किया है। काजोल 'Minsaara Kannavu' फिल्म में प्रभुदेवा और अरविंद स्वामी के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद काजोल ने कहा था कि प्रभुदेवा के साथ डांस करना काफी मुश्किल है।
विज्ञापन
5 of 7
kajol and karan
- फोटो : file photo
काजोल करण जौहर की करीबी दोस्तों में से एक हैं। करण काजोल को अपना लकी चार्म मानते हैं। अगर फिल्म में काजोल का अहम रोल नहीं है तो करण की हर फिल्म में काजोल का केमियो जरूर होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।