बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा तनुजा (Tanuja) बीते दिनों मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। खबरों की मानें तो तनुजा को डायवर्टिक्यूलाइटिस नाम की बीमारी है जिसके बाद उनका ऑपरेशन किया गया था। तनुजा अब बिल्कुल ठीक हैं। सोशल मीडिया पर तनुजा के साथ काजोल (Kajol) ने एक तस्वीर पोस्ट की है। यह तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर के साथ ही काजोल ने सभी फैंस का शुक्रिया किया।
अस्पताल के बाहर मां को देख काजोल के छलके खुशी के आंसू, सर्जरी के बाद तनुजा दिखने लगीं ऐसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर में काजोल (Kajol) के साथ तनुजा (Tanuja) हैं। काजोल ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर एक कैप्शन के साथ पोस्ट की है। काजोल ने लिखा- 'यह तस्वीर उन सभी के लिए बहुत बहुत धन्यवाद के साथ, जिनकी दुआओं और प्रार्थनाओं में हम रहे। यह मुस्कान आप जो देख रहे हो, आपकी आभारी है।'
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on
तस्वीर में तनुजा (Tanuja) थोड़ी बदली हुई नजर आ रही हैं। हालांकि उनकी खुशी यह बता रही हैं कि वह अब पूरी तरह से ठीक हैं। काजोल की मां तनुजा की खराब तबीयत की खबर अजय देवगन (Ajay Devgn) के पिता के निधन के ठीक दो दिन बाद आई थी। आपको बता दें, तनुजा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म मेकर केदार शर्मा की फिल्म 'हमारी याद आएगी' से की थी। अब उनकी बेटी काजोल और दामाद अजय देवगन बड़े स्टार्स हैं।
तनुजा की छोटी बेटी तनीषा ने भी फिल्मों में हाथ आजमाया लेकिन वो अपनी बहन जैसा कमाल नहीं दिखा पाईं । फिल्म 'Sssshhh...' से तनीषा ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। बता दें कि अजय देवगन के पिता यानी काजोल के ससुर वीरू देवगन का 27 मई को निधन हो गया था। उस वक्त काजोल की कई तस्वीरें आई थीं जिसमें वह ऐश्वर्या राय के गले लगकर रोती नजर आई थीं।
वीरू देवगन फिल्म इंडस्ट्री के फेमस स्टंट और एक्शन डायरेक्टर थे। उन्होंने ही अपने बेटे अजय देवगन को फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड में लांच किया था। अजय देवगन के पिता वीरू देवगन ने 1967 में फिल्म 'अनीता' से बतौर स्टंटमैन बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वीरू देवगन ने हिंदी सिनेमाजगत में करीब 80 से ज्यादा फिल्मों में एक्शन सीन डायरेक्ट किए हैं। एक्शन सीन डायरेक्ट करने के अलावा वीरू देवगन ने साल 1999 में 'हिंदुस्तान की कसम' फिल्म को डायरेक्ट भी किया।