{"_id":"5b7bd68942c792464a0c7e65","slug":"kajol-talking-about-ddlj-iconic-scene","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"DDLJ के क्लाइमेक्स सीन पर काजोल ने उठाए ऐसे सवाल, शाहरुख खान भी सुनकर हंस पड़ेंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
DDLJ के क्लाइमेक्स सीन पर काजोल ने उठाए ऐसे सवाल, शाहरुख खान भी सुनकर हंस पड़ेंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
ddlj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोमांस के किंग शाहरुख खान और एक्ट्रेस काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' किसे याद नहीं। सीन में सिमरन की ट्रेर मिस होने वाली होती है तभी ट्रेन से राज झांकता है और सिमरन की तरफ अपना हाथ आगे बढ़ाता है और सिमरन राज के लिए ट्रेन के पीछे भागती है। हाल ही में इस फिल्म की एक्ट्रेस काजोल ने इस सीन की शूटिंग को दौरान की कुछ यादें ताजा की हैं।
DDLJ
काजोल ने Huffington Post को दिए इंटरव्यू में बताया कि इस सीन की शूटिंग कैसे हुई थी। उन्होंने कहा- ''सच कहूं तो हम गर्मी से परेशान थे। मेरे बाल खराब हो रहे थे। ट्रेन को जिस स्पीड से चलनी थी, वो उस स्पीड पर नहीं चल रही थी। हम रीटेक नहीं कर सकते थे क्योंकि ट्रेन को वापस आने में 20 मिनट का समय लगता।
DDLJ
अपनी सुपरहिट फिल्म DDLJ पर बात करते हुए कजोल ने बताया- क्लाइमेक्स सीन में मुझे पागलों की तरह ट्रेन के पीछे भगाने से अच्छा था राज को ट्रेन की चेन खींच देनी चाहिए थी। हालांकि ये आइकॉनिक सीन बन गया है और इसका पूरा क्रेडिट आदित्य चोपड़ा को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
DDLJ
इस सीन के दौरान अमरीश पुरी के डायलॉग 'जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी' को लोग अभी भी बोलते हैं। ये डायलॉग इतना फेमस हुआ कि लोग आज भी इसे री-क्रिएट करने की कोशिश करते हैं। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' हिंदी सिनेमा की ये पहली ऐसी फिल्म थी जो सबसे ज्यादा समय तक थिएटर पर लगी रही। यह फिल्म 1995 में आई थी और इसके बाद शाहरुख-काजोल का स्टारडम आसमान छूने लगा था ।
विज्ञापन
kajol
आपको बता दें कि काजोल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' का प्रमोशन कर रही हैं। ‘हेलीकॉप्टर ईला’में काजोल सिंगल मदर का रोल अदा कर रही हैं वहीं उनके बेटे की भूमिका में रिद्धी सेन नजर आएंगे। फिल्म को अजय देवगन के होम प्रोडक्शन तले बनाया गया है और इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया है। इस फिल्म के अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। हालांकि बिग बी इस फिल्म में एक मेहमान कलाकार की भूमिका निभाएंगे।