सब्सक्राइब करें

पुण्यतिथि: कल्पना लाजमी के इलाज के लिए फिल्मी सितारों ने की थी मदद, आलिया भट्ट के थीं बेहद करीब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 24 Sep 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
kalpana lajmi death anniversary her mother lalita lajmi reveals aamir khan and alia bhatt paid for daughter treatment
कल्पना लाजमी - फोटो : social media

फिल्म जगत का चर्चित नाम कल्पना लाजमी के निधन को तीन साल हो गए हैं। उन्होंने अपने करियर में कम फिल्में की लेकिन उन्होंने जो भी फिल्में की वो दर्शकों को खूब पसंद आईं। किडनी में कैंसर और यूरिनरी ट्रैक इन्फेक्शन से जूझ रहीं कल्पना लाजमी का निधन 23 अक्टूबर 2018 में हुआ था। उनकी मां और मशहूर पेंटर ने अपनी बेटी की तीसरी पुण्यतिथि पर बातचीत करते हुए बताया कि जब उनकी बेटी इस मुश्किल दौर से गुजर रही थीं तो उस दौरान आलिया भट्ट से लेकर आमिर खान तक कई सितारों ने उनकी मदद की।



आमिर ने बढ़ाया था मदद का हाथ

कल्पना की मां ललिता लाजमी ने बताया कि कैंसर होने के बाद कल्पना बहुत ही मुश्किल से समय गुजार रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उस दौरान बॉलीवुड के कई सितारों ने आगे बढ़कर उनकी मदद की। एक मीडिया चैनल से खास बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘कल्पना को नियमित रूप से डायलिसिस करवाना होता था। आमिर पहले ऐसे शख्स थे जिन्होंने आगे आकर मदद की।

Trending Videos
kalpana lajmi death anniversary her mother lalita lajmi reveals aamir khan and alia bhatt paid for daughter treatment
कल्पना लाजमी - फोटो : social media

आलिया भट्ट के करीब थीं कल्पना

ललिता लाजमी ने इस खास बातचीत में बताया कि, ‘सोनी राजदान और आलिया भट्ट ने बेटी के डायलिसिस का खर्चा उठाया। वो दोनों ही कल्पना के बेहद करीब थे’। उन्होंने बताया, ‘आलिया कल्पना के सामने पैदा हुई थी। जिन लोगों ने हमारी मदद की मैं उन सभी की बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं’।

विज्ञापन
विज्ञापन
kalpana lajmi death anniversary her mother lalita lajmi reveals aamir khan and alia bhatt paid for daughter treatment
कल्पना लाजमी - फोटो : SELF

2017 में कल्पना ने किया था धन्यवाद

साल 2017 में खुद भी कल्पना ने बॉलीवुड सितारों द्वारा मिली मदद के लिए उनका शुक्रियाअदा किया था। उन्होंने एक मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए कहा था, ‘आमिर खान से लेकर इंडियन फिल्म एंड टेलीविज़न डायरेक्टर्स असोसिएशन, रोहित शेट्टी, सलमान खान, करण जौहर, सोनी राजदान, आलिया भट्ट और नीना गुप्ता, इन सब लोग मेरी मदद के लिए आगे आए।जब मैं अपने जीवन में सबसे बुरे दौर से गुजर रही थी उस दौरान इन सभी ने मेरी मदद की। मैं अपनी फिल्म फ्रैटरनिटी की शुक्रगुज़ार हूं, जो इस फेज़ में मेरे साथ खड़ी रही। मेरी मां, मेरा भाई और श्याम बेनेगल लगातार मेरे साथ खड़े रहे’।

kalpana lajmi death anniversary her mother lalita lajmi reveals aamir khan and alia bhatt paid for daughter treatment
कल्पना लाजमी - फोटो : इंडियन एक्सप्रेस

श्याम बेनेगल की फिल्म से की थी शुरुआत  

कल्पना ने अपने करियर की शुरुआत श्याम बेनेगल के असिस्टेंट निर्देशक के तौर पर की थी। ‘भूमिका’ में वो बतौर असिस्टेंट कॉस्टयूम डिजाइनर जुड़ी हुईं थीं।कल्पना की पहली फीचर फिल्म 1986 में आई ‘एक पल’ थी जिसमें नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी और फारुख शेख थे। साल 2006 में आई ‘क्यों’ सुष्मिता सेन की आखिरी फिल्म थी।

विज्ञापन
kalpana lajmi death anniversary her mother lalita lajmi reveals aamir khan and alia bhatt paid for daughter treatment
भूपेन हजारिका, कल्पना लाजमी - फोटो : file photo

भूपेन हजारिका को किया डेट

कल्पना लाजमी बॉलीवुड के म्यूजिक माइस्ट्रो भूपेन हजारिका के साथ रिश्ते में थीं। ललिता लाजमी ने बताया कि उन्हें बेटी कल्पना और भूपेन के साथ में रहने से कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन उनकी उम्र के फासले से दिक्कत थी। ललिता जी ने कहा वो अपनी बेटी को बहुत याद करती हैं’।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed