फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KRK On LSC: ‘मुझे कुछ हुआ तो जिम्मेदार आमिर खान...’, 'लाल सिंह चड्ढा' देखने से पहले केआरके ने कह डाली बड़ी बात

Wed, 10 Aug 2022 12:08 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 10 Aug 2022 12:08 PM IST
विज्ञापन
kamaal r khan aka KRK tweet before watching Aamir Khan film Laal Singh Chaddha said Bahut Bada Imtihan Hai
लाल सिंह चड्ढा, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल आर खान उर्फ केआरके बॉलीवुड इंडस्ट्री को हमेशा निशाने पर लेते रहते हैं। केआरके अक्सर हर नई फिल्म का रिव्यू देते हैं, लेकिन वह अपने निगेटिव रिव्यू की वजह से लोगों के निशाने पर भी आ जाते हैं। इन दिनों केआरके बॉलीवुड की दो अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। बीते दिनों ही उन्होंने आमिर खान के लिए एक ट्वीट किया था, जिसमें केआरके ने अभिनेता को धन्यवाद कहा था क्योंकि उन्हें 'लाल सिंह चड्ढा' की स्क्रीनिंग के लिए बुलाया गया। वहीं, अब फिल्म देखने जाने से पहले कमाल आर खान ने एक और ट्वीट किया है। 

kamaal r khan aka KRK tweet before watching Aamir Khan film Laal Singh Chaddha said Bahut Bada Imtihan Hai
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके ने अपना यह ट्वीट आमिर खान के लिए किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो उसकी जिम्मेदारी आमिर खान की होगी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'कल मेरी जिंदगी का बहुत बड़ा इम्तिहान है। मुझे तीन घंटे लगातार 'लाल सिंह चड्ढा' देखनी है। अगर मेरे साथ कुछ भी गलत होता है तो आमिर खान को उसका जिम्मेदार माना जाएगा! क्योंकि इसके काफी सारे चांज हैं। मैं तीन घंटे का टॉर्चर झेलने की हिम्मत नहीं रखता।'

kamaal r khan aka KRK tweet before watching Aamir Khan film Laal Singh Chaddha said Bahut Bada Imtihan Hai
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ समय पहले भी केआरके ने एक और ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने फिल्म देखनी शुरू कर दी है। इस ट्वीट में केआरके ने लिखा है कि अब मेरे भाई आमिर खान द्वारा आयोजित एक विशेष शो में फिल्म लाल सिंह चड्ढा देख रहे हैं!

विज्ञापन
विज्ञापन
kamaal r khan aka KRK tweet before watching Aamir Khan film Laal Singh Chaddha said Bahut Bada Imtihan Hai
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त यानी कल सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर की जोड़ी दिखाई देगी। साथ ही में साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य भी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म के कलेक्शन पर हर किसी की नजर होगी क्योंकि काफी समय से आमिर खान की इस फिल्म का ट्विटर पर बायकॉट हो रहा है। इसके अलावा, अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' भी इसी दिन रिलीज हो रही है। ऐसे में दो फिल्मों के बीच क्लैश भी देखने को मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed