फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुबानी जंग: विंदू दारा सिंह के वीडियो पर केआरके ने दी प्रतिक्रिया, बोले- तू भिखारी है

Wed, 23 Jun 2021 08:22 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 23 Jun 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
Kamal r khan aka KRK reacted on Vindu dara singh video called him a beggar
विंदू दारा सिंह, कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

फ्लॉप अभिनेता से फिल्म समीक्षक बने कमाल आर खान यानि केआरके पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। वो अक्सर अपने बड़बोले बयानों के चलते बॉलीवुड सितारों से पंगा लेते नजर आ रहे हैं। सलमान खान से शुरू हुई जुबानी जंग मीका तक पहुंची थी और अब केआरके विंदू दारा सिंह से पंगा लेते नजर आ रहे हैं। बता दें कि विंदू दारा सिंह ने केआरके पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो फेक रिव्यूज के पैसे लेते हैं। उनका कहना था कि केआरके केवल उन्हीं फिल्मों की सकारात्मक समीक्षा करते हैं जिनके लिए मेकर्स उन्हें लाख रुपये देते हैं।



अब विंदू से भिड़े केआरके

इसके बाद भले ही कोई फिल्म कितनी अच्छी क्यों ना हो केआरके उसे कचड़ा साबित कर देते हैं। विंदू दारा सिंह ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो साझा किया था जिसमें वो कहते दिख रहे थे कि, 'अगर इसे 2 से 5 लाख रुपये कोई दे फिल्मों की समीक्षा के लिए तो बहुत अच्छी समीक्षा लिखेगा। अगर कोई पैसा न भेजे तो फिल्म की बैंड बजा देता है चाहे वो 'छिछोरे' ही क्यों ना हो। इस किस्म का इंसान है ये'।


Kamal r khan aka KRK reacted on Vindu dara singh video called him a beggar
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

अब केआरके ने भी विंदू के इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। केआरके ने उन्हें भिखारी बताया और कहा कि, 'आदमी हमेशा अपनी औकात के हिसाब से बात करता है। पांच साल पहले अजय देवगन ने मुझ पर आरोप लगाया था कि मैंने 25 लाख रुपये लेकर उनकी फिल्म 'शिवाय' को खराब बताया था। वहीं अब पांच साल बाद विंदू दारा सिंह मुझपर 5 लाख रुपये लेकर समीक्षा करने का आरोप लगा रहे हैं। अबे भिखारी, मैं भिखारी नहीं हूं'।

Kamal r khan aka KRK reacted on Vindu dara singh video called him a beggar
विंदू दारा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद विंदू दारा सिंह ने भी केआरके द्वारा ब्लॉक किए जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'डरपोक है, दो फुटिया। वो कहता है कि राजनेताओं ने उसे ब्लॉक कर दिया है जबकि सच तो ये है कि वो लोगों को पहले ब्लॉक कर उन पर अटैक करता है। खुद वो भिखारी है, क्योंकि उसने खुद ये बात स्वीकार की है वो पैसे लेकर किसी भी फिल्म की अच्छी समीक्षा कर सकता है। वैसे कोई भी फिल्म का एकदम सटीक रिव्यू नहीं दे सकता।आप खुद कोशिश करें, अपना चैनल खोलें और रिव्यू दें'। 




विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal r khan aka KRK reacted on Vindu dara singh video called him a beggar
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि केआरके ने कुछ दिनों पहले अपने ट्वीट में कहा था कि उनके पास बॉलीवुड के कई राज मौजूद हैं और अगर उन्होंने इन वीडियोज को सबसे सामने दिखा दिया तो बहुत सी बातें सामने आ जाएंगी। इतना ही नहीं उन्होंने कुछ समय पहले ये भी कहा कि अगर बॉलीवुड सितारे उनकी फिल्म में काम करने लगे तो वो फिल्मों की समीक्षा करना बंद कर देंगे। इसके साथ ही उन्होंने अभिषेक बच्चन, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन जैसे कई सितारों को टैग किया था।

विज्ञापन
Kamal r khan aka KRK reacted on Vindu dara singh video called him a beggar
सलमान खान, कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस जुबानी जंग की शुरूआत तब हुई जब सलमान खान की तरफ से केआरके पर मानहानि का केस दर्ज किया गया । इस पर केआरके का कहना था कि सलमान ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्होंने उनकी फिल्म 'राधे' की खराब समीक्षा की थी। इस पर सलमान खान के वकील की तरफ से साफ कहा गया कि इसका समीक्षा से कोई लेना देना नहीं है और ये केस सलमान खान पर केआरके द्वारा गलत आरोप लगाने के कारण किया गया है। इसके बाद से ये विवाद बढ़ गया और मीका बीच में कूद पड़े। इसके बाद ये विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed