फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KRK Troll: केआरके ने धाकड़-सम्राट पृथ्वीराज को घेरा तो पीछे पड़ गए ट्रोल्स, बोले- अपने बारे में सोचो

Mon, 06 Jun 2022 11:30 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 06 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kamala r khan reaction on Dhaakad and samrat Prithviraj flop akshay kumar will have to run away soon canada user gave reply
samrat prithviraj, krk, dhaakad - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल रहीं। कई लोगों को फिल्म की कहानी ठीक ठाक लगी है। लेकिन ज्यादातर लोगों ने फिल्म को निराशाजनक बताया है। इसी बीच कमाल आर खान (केआरके) सोशल मीडिया के जरिए अक्षय कुमार की फिल्म का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं, अब उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने 'सम्राट पृथ्वीराज' के साथ-साथ कंगना की फिल्म 'धाकड़' का भी मजाक उड़ाया है, जिसके बाद लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई है। 

Kamala r khan reaction on Dhaakad and samrat Prithviraj flop akshay kumar will have to run away soon canada user gave reply
केआरके का सम्राट पृथ्वीराज पर बयान - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'धाकड़ और सम्राट पृथ्वीराज क्यों फ्लॉप हुईं? क्योंकि सभी भक्त गरीब हो गए हैं और अब उनके पास फिल्म देखने के लिए टिकट खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं। इसलिए वह सभी सिर्फ सोशल मीडिया पर ही समर्थन कर सकते हैं।
 


 

Kamala r khan reaction on Dhaakad and samrat Prithviraj flop akshay kumar will have to run away soon canada user gave reply
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके ने आगे ट्वीट में लिखा, 'भाई अक्षय कुमार कुछ फिल्मों के लिए, मुझे सच में काफी मेहनत करनी पड़ रही है। मैंने आपकी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। लेकिन भगवान का शुक्र है कि मैंने अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। पूरी बीजेपी इस फिल्म को नहीं बचा पा रही है। जल्द आप कनाडा में अपने शहर टोरंटो के लिए जाने के लिए मजबूर होंगे।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamala r khan reaction on Dhaakad and samrat Prithviraj flop akshay kumar will have to run away soon canada user gave reply
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, कमाल आर खान के ये ट्वीट अक्षय कुमार के फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आए हैं। ऐसे में लोगों में उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, 'कभी तो किसी के बारे में अच्छा कहा करो।' दूसरे ने लिखा, 'पता नहीं सर आप कहां रहते हैं। अक्षय की पांच फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं, पांच फिल्मों की शूटिंग चल रही हैं। 2035 तक की उनके पास डेट नहीं है। वह कहीं नहीं जा रहे हैं।' इसी तरह एक और यूजर ने कहा, 'अपने बारे में सोचिए क्यों दूसरे के बारे में आप सोच रहे हैं।' इस तरह के और भी कमेंट फैंस कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kamala r khan reaction on Dhaakad and samrat Prithviraj flop akshay kumar will have to run away soon canada user gave reply
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी खराब प्रदर्शन कर रही है। ये फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आ रही है। शुरुआती दो दिनों में इस फिल्म ने देशभर में मात्र 23.30 करोड़ रुपये की ही कमाई की थी। वहीं शुरुआती आंकड़ो के मुताबिक तीसरे दिन इस फिल्म ने सभी भाषाओं में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 16.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस हिसाब से अब तक इस फिल्म का कुल कलेक्शन 39.50 करोड़ हो गया है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed