{"_id":"60e7ff528ebc3ed84776a159","slug":"kamar-r-khan-tweet-on-b-town-celebrated-neetu-kapoor-birthday-after-dilip-kumar-demise-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सवाल: दिलीप साहब के इंतकाल के बाद मनाया गया नीतू कपूर का जन्मदिन, केआरके ने पूछा- उनकी भी इज्जत नहीं तो...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सवाल: दिलीप साहब के इंतकाल के बाद मनाया गया नीतू कपूर का जन्मदिन, केआरके ने पूछा- उनकी भी इज्जत नहीं तो...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
केआरके, नीतू कपूर के जन्मदिन की पार्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फ्लॉप अभिनेता से फिल्म समीक्षक बने कमाल आर खान उर्फ केआरके सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वो अक्सर अपने विवादित ट्वीट और बयानबाजी के चलते काफी सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में केआरके ने एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने दिलीप साहब के निधन और अभिनेत्री नीतू कपूर के जन्मदिन की पार्टी पर सवाल उठाया है। दरअसल 7 जुलाई की सुबह दिलीप कुमार का निधन हो गया और शाम को पांच बजे उन्हें सुपर्द-ए-खाक कर दिया गया।
वायरल हो रहा केआरके का ट्वीट
वहीं 8 जुलाई को नीतू कपूर का जन्मदिन था और इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। अब केआरके ने इसी पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि दिलीप साहब की अगर इज्जत नहीं कर सकते तो किस की करेंगे। केआरके का मानना है कि दिलीप साहब के गुजरने के तुरंत बाद इस तरह बॉलीवुड सेलेब्स का जश्न मनाना सही नहीं है।
सुबह Dilip Kumar साहब का इंतक़ाल हुवा! शाम को तक़रीबन 5 बजे दफ़नाए गए! और रात को 9 बजे Bollywood ने Neetu Kapoor जी की birthday पार्टी का लुत्फ़ लिया! I am not saying, Neetu Ji is wrong or she shud not celebrate her birthday! But if no respect for Dilip Sahab also, then who else?
केआरके, नीतू कपूर के जन्मदिन की पार्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'सुबह दिलीप कुमार का साहब का इंतकाल हुआ। शाम को तकरीबन पांच बजे वो दफनाए गए और रात तो 9 बजे बॉलीवुड ने नीतू कपूर जी के जन्मदिन पार्टी का लुत्फ लिया। मैं ये नहीं कह रहा कि नीतू जी गलत हैं या उन्हें अपना जन्मदिन नहीं मनाना चाहिए था, लेकिन अगर दिलीप साहब की इज्जत नहीं कर सकते तो फिर किसकी करेंगे'।
3 of 5
कमाल आर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अब केआरके के इस ट्वीट पर कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग उनके ट्वीट को गलत बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यही कड़वा सच है मेरे दोस्त'। एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'एक दिग्गज कलाकार के लिए ये बड़े बड़े अभिनेता पूरे एक दिन का शोक नहीं मना सकते हैं'। वहीं एक यूजर ने लिखा कि, 'दिलीप साहब अपना पूरा जीवन जीकर गए हैं, उनके जाने से दुखी नहीं होना चाहिए'। एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'इन बातों से फर्क नहीं पड़ता है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कमाल आर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि केआरके पिछले काफी समय से अपने ऐसे ही ट्विट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ समय पहले सलमान खान की तरफ से उनपर मानहानि का केस दर्ज किया गया था जिसके जवाब में केआरके ने कहा था कि ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि उन्होंने सलमान की फिल्म राधे की खराब समीक्षा की थी। इसके बाद सलमान खान के वकील ने कहा कि केआरके पर मानहानि का केस करने की वजह फिल्म की समीक्षा नहीं बल्कि उनका सलमान की छवि खराब करना है।
विज्ञापन
5 of 5
कमाल आर खान
- फोटो : कमाल आर खान
ये मुद्दा काफी समय तक गरम रहा था जिसमें मीका सिंह भी कूद पड़े थे। इसके बाद मीका और केआरके के बीच काफी लंबी जुबानी जंग चली थी जिस पर यूजर्स ने काफी प्रतिक्रिया दी थी। इतना ही नहीं इन सारे हमलों के बाद केआरके ने शाहरुख और कंगना रणौत पर भी निशाना साधा था और उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर तमाम टिप्पणी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।