फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहद दर्द भरी थी काम्या पंजाबी की पहली शादी, कहा- मैंने जिंदगी के 10 साल एक ऐसे शख्स को दिए थे जो...

Sun, 07 Mar 2021 05:01 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 07 Mar 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
Kamya Punjabi express feelings on her first failed marriage said I tolerated a lot for that man who never cared for me
काम्या पंजाबी - फोटो : Instagram

पर्दे पर अपने हुनर से लोगों को दीवाना बना देने वाले सितारों को देखकर फैंस सोचते हैं कि उनकी जिंदगी में सबकुछ बहुत अच्छा है। हालांकि कई बार जब ये ही सितारे अपनी जिंदगी की हकीकत बयां करते हैं तो फैंस भी हैरान रह जाते हैं। टीवी की कई अभिनेत्रियों ने फैंस के सामने घरेलू हिंसा और फेल शादी का दर्द साझा किया है। अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने भी अपनी निजी जिंदगी में इस दर्द को झेला है और इस बात को फैंस के सामने रखने में उन्हें कभी हिचकिचाहट भी नहीं हुई। हाल ही में काम्या ने अपनी पहली शादी को लेकर कई खुलासे किए।

Kamya Punjabi express feelings on her first failed marriage said I tolerated a lot for that man who never cared for me
Kamya Punjabi

छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा काम्या पंजाबी ने टीवी पर खूब सफलता पाई। हालांकि निजी जिंदगी में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। काम्या ने बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी। शादी के 10 साल बाद काम्या और बंटी 2013 में अलग हो गए थे। इस शादी से काम्या की एक बेटी आरा भी है।

Kamya Punjabi express feelings on her first failed marriage said I tolerated a lot for that man who never cared for me
Kamya Punjabi - फोटो : instagram

एक इंटरव्यू में काम्या ने कहा कि उन्हें ये बोलने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि उन्होंने अपनी जिंदगी के 10 साल बंटी नेगी को दिए। अपनी शादी बचाने के लिए भी उन्होंने सारी कोशिशें की। उन्होंने कहा, 'मैं अलग नहीं होना चाहती थी। मैंने बहुत कुछ सहा है और सहना काफी समय तक जारी रखा'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamya Punjabi express feelings on her first failed marriage said I tolerated a lot for that man who never cared for me
Kamya Punjabi - फोटो : instagram

आगे काम्या ने कहा कि,'मैं अवॉर्ड फंक्शन से लौटकर आती थी और शीशे में खुद को देखकर सोचती थी कि क्या मैं वही इंसान हूं जिसके लिए कुछ देर पहले लोग जोर जोर से चियर कर रहे थे। मैं बेहद नाखुश थी और ये सोचकर कमजोर महसूस करती थी कि मैं खुद की मदद नहीं कर सकती। मैंने रिश्ते को एक और मौका दिया और फिर बंटी के पास गई क्योंकि मैं बाद में पछतावा नहीं करना चाहती थी कि मैंने कोशिश नहीं की। इसी बीच आरा का जन्म हुआ लेकिन फिर भी चीजें ठीक नहीं हो पाई'।

विज्ञापन
Kamya Punjabi express feelings on her first failed marriage said I tolerated a lot for that man who never cared for me
kamya punjabi - फोटो : social media

काम्या ने कहा, 'जब बंटी के साथ दुर्घटना हुई तो मैंने उसका ख्याल रखा, लेकिन उसने तब भी मुझ पर ध्यान नहीं दिया और हमारी लड़ाई बरकरार रही। मुझे आज भी वो दिन याद है, मैंने किसी को नहीं बताया था। मैंने बस अपना हैंडबैग उठाया और घर से निकल गई। मेरे ना रहने पर मेरी मां ने  कई बार आरा का ध्यान रखा। मैं अकेले होटल में रहती थी'। इस दौरान काम्या एक कॉमेडी शो की शूटिंग कर रहीं थीं। हालांकि तमाम मुश्किलें पार करने के बाद काम्या की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी। उन्होंने बताया था कि शादी का इतना खराब अनुभव मिलने के बाद वो आगे किसी रिश्ते के लिए तैयार नहीं थीं। हालांकि शलभ ने धैर्य बनाए रखा और वो काम्या का दिल जीतने में कामयाब हुए। इसके बाद साल 2020 में काम्या ने शलभ दांग से शादी कर ली। इस शादी से वो बेहद खुश हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed