फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महत्वाकांक्षा की आग में जलेंगी कंगना, सिमरन में करेंगी बैंक डकैती

Sun, 11 Sep 2016 02:23 PM IST
अमित कर्ण/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
अमित कर्ण/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Updated Sun, 11 Sep 2016 02:23 PM IST
विज्ञापन
kangana is a robber in the film simran

कंगना रनौत ने दर्शकों को लगातार चौंकाने का मन बना लिया है। तभी अपनी अगली फिल्म सिमरन में वो वह करने जा रही हैं जो उन्होंने अब तक नहीं किया। गुजराती अप्रवासी प्रफुल पटेल के रोल में वो बैंक डकैतियों को अंजाम देंगी। इससे पहले उन्होंने अपने करियर में पाक-साफ यु‌वतियों की भूमिकाएं निभाई हैं। यहां उनका किरदार महत्वाकांक्षाएं पूरी न होने पर अपराध के दलदल में फंस और धंस जाता है। दिलचस्प बात यह है कि कहानी सत्य घटना से प्रेरित है। अमेरिका में एक अप्रवासी युवती ने अपनी ख्वाहिशों को पूरा करने की खातिर जुर्म का रास्ता अख्तियार किया था। हिंदी सिने जगत ने चुनिंदा मौकों पर ही मेनस्ट्रीम हीरोइन से वैम्प के रोल करवाए हैं। हां, इतना जरूर है कि जब-जब करवाए तब-तब फिल्म और अभिनेत्री, दोनों ने जमकर सुर्खियां बटोरीं।



आइए हम नजर डालते हैं पिछले एक दशक में ऐसी कुछ भूमिकाओं पर। 

महत्वाकांक्षा की आग में जलेंगी कंगना, सिमरन में करेंगी बैंक डकैती

kangana is a robber in the film simran
ऐतराज की सोनिया रॉय 
ऐतराज में मॉडल सोनिया रॉय की भूमिका में प्रियंका चोपड़ा ने सबको चौंका दिया था। सोनिया शुद्ध वैम्प थी जिसे सिर्फ खुद की तरक्की से मतलब रहता है। उसकी खातिर वह रिश्तों को तार-तार करने से भी नहीं चूकती। वह हर पैंतरे आजमाती है। बात न मानने वाले राज नायक को घुटने के बल लाने को वह हर मुमकिन कोशिश करती है।  सोनिया के खौफनाक इरादों को प्रियंका चोपड़ा ने पर्दे पर बखूबी पेश किया। आलम यह रहा कि हीरो अक्षय कुमार और हीरोइन करीना कपूर खान से ज्यादा वाहवाही प्रियंका लूट ले गईं। फिल्मफेयर ने उन्हें उस साल नेगेटिव रोल के खिताब से भी नवाजा। 

महत्वाकांक्षा की आग में जलेंगी कंगना, सिमरन में करेंगी बैंक डकैती

kangana is a robber in the film simran
द डर्टी पिक्चर की सिल्क 
फिल्म की कहानी साउथ में अपने जमाने की सेक्स सायरन रही सिल्क स्मिता की जिंदगी से प्रेरित थी। स्लम से निकल ग्लैमर वर्ल्ड में नाम कमाने को वह हर सीमाएं लांघ जाती है। वह अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने की खातिर कइयों के संग हमब‌िस्तर भी हो जाती है। औरत होने के चलते उसे इन हरकतों का खामियाजा भुगतना पड़ता है। मीडिया उसके नाजायज संबंधों को चटखारे लेकर उछालने लगता है। सिल्क बिखरकर मौत की गोद में चली जाती है। नाजायज संबंधों पर एकाधिकार क्या सिर्फ मर्दों का है? वह वैसे संबंधों के साथ भी अपनी जिंदगी सहज भाव से चला लेता है। फिर औरतों को लेकर ही नैतिक मूल्यों की दुहाई क्यों दी जाने लगती है। सिल्क के जरिए विद्या बालन ने यह सवाल समाज से किया। विद्या ने जानदार काम किया। अपनी परफॉरमेंस से उन्होंने सिने पुरस्कारों की झड़ी लगा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वाकांक्षा की आग में जलेंगी कंगना, सिमरन में करेंगी बैंक डकैती

kangana is a robber in the film simran
धक-धक गर्ल का धमाल
छोटा शहर, खस्ताहाल नवाब, बेरंग हवेलियां और उनमें होने वाले षड्यंत्रों के इर्दगिर्द बेस्ड थी 'डेढ़ इश्किया'।  बेगम पारा के रोल में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित बिल्कुल अलग अंदाज में दिखीं। बब्बन और खालूजान को वो जिस तरह मूर्ख बनाती हैं वह लाजवाब था। उससे पहले उन्होंने अंजाम में शिवानी के रोल में बिगड़ैल रईसजादे विजय से बदला लिया था। उस रिवेंज थ्रिलर में भी माधुरी का काम लोगों को भाया था। 
विज्ञापन

महत्वाकांक्षा की आग में जलेंगी कंगना, सिमरन में करेंगी बैंक डकैती

kangana is a robber in the film simran
पिंक में बदले से हैं तापसी के अंदाज 
फिल्म पिंक में तापसी पन्नू के अलग तेवर लोगों को देखने को मिलेंगे। चश्मेबद्दूर में प्यारी सी लड़की की भूमिका से तो बिल्कुल उलट। पिंक में वो यौन हमले झेल चुकी लड़कियों को न्याय दिलवाती हैं। वह भी आंख के बदले आंख वाले न्याय नियम के तहत। तापसी का किरदार किन साजिशों व हथकंडों से मनचलों को सबक सिखाती है पिंक का कोर्टरूम ड्रामा उसकी बानगी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed