कई विवादों के कारण फिल्म की रिलीज में देरी झेलने के बाद कंगना रनौत की निर्देशन में बनी फिल्म 'इमरजेंसी' आखिरकार अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। प्रशंसक एक बार फिर कंगना को स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित हैं। हालांकि, कंगना अब फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज के एक गलती बता रही हैं और उनका मानना है कि ओटीटी पर उन्हें एक बेहतर डील मिल सकती थी। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने और क्या कहा है।
Emergency: 'इमरजेंसी के लिए थिएटर चुनना एक गलती थी', फिल्म की रिलीज से पहले कंगना रनौत ने क्यों कही यह बात?
कंगना रनौत ने हाल ही में स्वीकार किया कि इमरजेंसी के लिए सीधे ओटीटी प्रीमियर के बजाय थिएटर रिलीज का ऑप्शन चुनना एक गलती हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओटीटी पर बेहतर डील मिल सकती थी
हाल ही में, न्यूज 18 के साथ एक साक्षात्कार में कंगना से फिल्म की रिलीज में देरी को लेकर पूछा गया। इस पर अभिनेत्री ने कहा, "मैं डरी हुई थी। मुझे लगा कि इसे सिनेमाघरों में रिलीज करना गलत फैसला था। मुझे लगा कि मुझे ओटीटी पर बेहतर डील मिल सकती थी। मुझे तब सेंसरशिप से भी नहीं गुजरना पड़ता और मेरी फिल्म काे इतने विवादों से होकर नहीं गुजरना पड़ता। मुझे नहीं पता था कि सेंसर बोर्ड क्या-क्या हटा देंगे और हमें रखने देंगे।"
Emergency: 'भाई-भतीजावाद की उपज थीं इंदिरा गांधी', 'इमरजेंसी' की रिलीज से पहले कंगना रनौत का बड़ा बयान
अभिनेत्री ने की हैं ये गलतियां
अभिनेत्री ने आगे यह भी बताया कि उन्हें किन चीजों को लेकर पछतावा है। कंगना ने कहा, "मुझे लगता है कि फिल्म को बनाने में मैंने कई गलतियां की हैं। सबसे पहली गलती थी फिल्म का निर्देशन करना। मैंने इस चीज को अपने लिए अच्छा समझा कि अब हमारे पास कांग्रेस की सरकार नहीं है तो फिल्म को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। आज तक किसी ने वह फिल्म नहीं देखी है और उस समय, उन्होंने सभी प्रिंट जला दिए थे। इसके अलावा, किसी ने श्रीमती गांधी के बारे में फिल्म नहीं बनाई।"
Qamar Jalalabadi: 7 साल की उम्र में लिखने लगे थे कविता, नूरजहां से लेकर लता मंगेशकर तक ने गाए जलालाबादी के गीत
इस बात का अभिनेत्री को है पछतावा
अभिनेत्री ने आगे यह भी बताया कि उन्हें किन चीजों को लेकर पछतावा है। कंगना ने कहा, "मुझे लगता है कि फिल्म को बनाने में मैंने कई गलतियां की हैं। सबसे पहली गलती थी फिल्म का निर्देशन करना। मैंने इस चीज को अपने लिए अच्छा समझा कि अब हमारे पास कांग्रेस की सरकार नहीं है तो फिल्म को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। आज तक किसी ने वह फिल्म नहीं देखी है और उस समय, उन्होंने सभी प्रिंट जला दिए थे। इसके अलावा, किसी ने श्रीमती गांधी के बारे में फिल्म नहीं बनाई।"
इन सितारों से सजी है फिल्म
बता दें कि कंगना रनौत, अनुपम खेर , श्रेयस तलपदे, अशोक छाबड़ा, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, विशाक नायर और सतीश कौशिक की मुख्य भूमिकाओं वाली इमरजेंसी 17 जनवरी को स्क्रीन पर आएगी।