फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना को एक और झटका, सोनू सूद के बाद अब इस हीरोइन ने भी छोड़ दी 'मणिकार्णिका'

Fri, 07 Sep 2018 01:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut again trouble another acrtess quit manikarnika

आगामी फिल्म 'मणिकार्णिका' को लेकर इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रही अभिनेत्री कंगना रनौत के लिए एक और बुरी खबर है। हाल ही में अभिनेता सोनू सूद के फिल्म की शूटिंग बीच में छोड़ने के एलान के बाद अब फिल्म में उनकी पत्नी का रोल निभा रही अभिनेत्री स्वाति सेमवाल ने भी फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। मीडिया में आयी खबरों के तहत स्वाति सोनू सूद की अच्छी दोस्त हैं। उसी वजह के चलते उन्होंने फिल्म में आगे काम करने से मना कर दिया है। 

kangana ranaut again trouble another acrtess quit manikarnika
Manikarnika

हालांकि स्वाति को सेट पर वापस सूट करने के लिए बुलाया गया है। स्वाति ने इस बारे में अपनी बात रखते हुए कहा है कि 15 दिन पहले मेरी टीम को निर्माताओं की ओर से फोन आया था। उन्होंने मुझसे कहा कि 10 दिनों की शूटिंग मेरे साथ और करना चाहते हैं। मैंने फिल्म को लेकर सारा काम पूरा कर दिया है। सोनू के जाने बाद मुझे एक सदमा लगा है। मुझे सोनू के जाने की खबर नहीं थी।

kangana ranaut again trouble another acrtess quit manikarnika
manikarnika

गौरतलब है कि कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' पर पिछले कुछ समय से घमासान जारी है। फिल्म में सेकेंड लीड निभाने वाले सोनू सूद ने फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया। उनके फिल्म छोड़ने की खबर से बॉलीवुड में खलबली मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut again trouble another acrtess quit manikarnika
manikarnika
सोनू का कहना था कि उन्होंने कंगना की मनमानियों की वजह से ये फिल्म छोड़ी। इसके बाद कंगना का बयान भी आया। दरअसल 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का बहुत थोड़ा सा काम बाकी है, लेकिन फिल्म के निर्देशक कृष अपनी एक दूसरी फिल्म में बिजी हो गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed