{"_id":"5c2396b6bdec2256de78f2e5","slug":"kangana-ranaut-and-costume-designer-neeta-lulla-talks-about-films-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मणिकर्णिका: रातोंरात तैयार हुए थे सैकड़ों महिलाओं के कॉस्ट्यूम, कंगना ने बताई फिल्म की ये बड़ी बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मणिकर्णिका: रातोंरात तैयार हुए थे सैकड़ों महिलाओं के कॉस्ट्यूम, कंगना ने बताई फिल्म की ये बड़ी बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 27 Dec 2018 07:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Manikarnika
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
2 of 5
manikarnika
नीता लुल्ला कहती हैं कंगना को मणिकर्णिका के रोल में पेश करना चुनौती भरा रहा। उन्हें एक योद्धा के तौर पर पेश करने के अलावा उन्हें एक पुत्री, एक मां और एक दयालु महिला के तौर पर भी पेश करना कम चुनौती वाला नहीं था। मैंने इसके लिए तमाम रिसर्च की। किताबें पढ़ीं और वह सारा रेफरेंस तलाशा जिसकी 18वीं सदी के मध्यकाल के किरदारों के लिए मुझे जरूरत हो सकती थी। कंगना को यह रूप हिंदी सिनेमा के दर्शक हमेशा याद रखेंगे।
3 of 5
कंगना
वहीं, कंगना ने कहा 'मुझे नहीं लगता कि कॉस्ट्यूम को लेकर मैंने कोई इनपुट दिया हो, मैं दूसरी चीजों में इतना बिजी थी कि मेरे पास इसके लिए वक्त ही नहीं था। नीता ने इस विभाग की जिम्मेदारी संभाली तो ये मेरे लिए किसी रिलीफ से कम नहीं था। एक एक्टर और एक डायरेक्टर के तौर पर नीता ने मेरी काफी मदद की है। अब तक जो भी लोगों के रिएक्शन आए हैं वह बहुत ही हौसला बढ़ाने वाले हैं। रातों रात दो सौ लोगों के कॉस्ट्यूम तैयार करना आसान नहीं था लेकिन नीता जी ने ये भी कर दिखाया। एक पीरियड फिल्म के लिए जिस तरह की संवेदनशीलता की जरूरत थी नीता उसमें सौ फीसदी खरी उतरी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ankita lokhande
वहीं, फिल्म में झलकारी बाई का किरदार करने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने बताया 'सिनेमा में इतिहास को दिखाने में कॉस्ट्यूम्स का बहुत बड़ा रोल होता है। मणिकर्णिका चूंकि महिलाओं के साहस की कहानी है तो लिहाजा इसके सारे मुख्य किरदार महिलाए ही हैं। किसी पीरियड फिल्म में महिलाओं के कॉस्ट्यूम पर सबकी नजरें टिकी रहती हैं। इस लिहाज से नीता ने काफी रिसर्च के बाद हमारे कपड़े बनाए हैं। मैंने उनका काम काफी करीब से देखा है और मैं कह सकती हूं कि मणिकर्णिका एक पीरियड ड्रामा होने के साथ एक कॉस्ट्यूम ड्रामा भी है।'
विज्ञापन
5 of 5
manikarnika, super 30
- फोटो : social media
बता दें कि हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ था जिसमें कंगना का बहुत ही दमदार लुक और साहस देखने को मिला। हालांकि ट्रेलर के अंत में ऋतिक रोशन की फ्लॉप फिल्म मोहन जोदड़ों के डायलॉग्स की भी एक बीट सुनने को मिली। आखिर में आपको बता दें कि फिल्म अगले साल 2019 में 25 जनवरी को रिलीज होगी। इस दिन ऋतिक की सुपर 30 और इमरान हाशमी की फिल्म चीट इंडिया भी रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।