अभिनेत्री कंगना रणौत पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। इस बार कंगना अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ शाही डिनर में हिस्सा लेने पहुंचीं। कंगना के लिए शाही डिनर का आयोजन नालागढ़ के महाराजा ने किया था। रंगोली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कई तस्वीरें साझा की हैं।
नालागढ़ के महाराजा के यहां परिवार के साथ डिनर के लिए पहुंचीं कंगना रणौत, देखें इस शाही पार्टी की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तस्वीर में डिनर के बाद सभी बैठकर एंजॉय कर रहे हैं। कंगना सहित दूसरे लोग बोन फायर के आस-पास बैठे हुए हैं। कंगना के परिवार के लिए मनाली में इस डिनर का आयोजन नालागढ़ के महाराजा विजयेंद्र सिंह ने किया। रंगोली ने तस्वीरों को साझा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।
रंगोली ने कैप्शन में लिखा- ‘नालागढ़ के महाराजा विजयेंद्र सिंह ने कंगना और हमारे लिए मनाली में डिनर होस्ट किया। शानदार आयोजन। बहुत बहुत शुक्रिया।‘
A post shared by Rangoli Chandel (@rangoli_r_chandel) on
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें साझा की हैं वह इस पार्टी के लिए तैयार होने के दौरान की हैं। कंगना ने इस दौरान ग्रे कलर का वूलेन आउटफिट कैरी किया है जो उन पर बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। ब्लैक रंग के बूट्स उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना लिखती हैं कि ‘जिंदगी में कुछ भी हो, एक चीज याद रखना स्टाइल में रहने का, भिड़ू एटीट्यूड।‘
View this post on Instagram
Life mein kuch bhi hone ka ..... remember one thing style mein rehne ka .... bheedu attitude ❤️
A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut) on
गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने कंगना और उनकी बहन रंगोली को नोटिस जारी कर 10 नवंबर को पेश होने के लिए कहा है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देने के मामले में उनसे पूछताछ के लिए यह नोटिस जारी किया गया है। दोनों बहनें इन दिनों हिमाचल प्रदेश में हैं जहां उनके भाई की शादी की तैयारियां चल रही हैं।