कंगना रणौत ट्विटर पर लगातार सक्रिय हैं और एक के बाद एक ट्वीट कर रही हैं। बीते दिनों कंगना रणौत ने उत्तर प्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस फैसले का स्वागत किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि आगरा के मुगल संग्रहालय का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर होगा। अब कंगना ने योगी आदित्यानाथ को ट्विटर पर टैग करते हुए एक खास वजह से उनकी तारीफ की है।
कंगना रणौत ने योगी आदित्यनाथ के इस फैसले का किया स्वागत, कहा- ‘ऐसे बदलाव की जरूरत है’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश को एक अच्छी फिल्म सिटी की जरूरत है। उत्तर प्रदेश में एक बेहतरीन फिल्म सिटी तैयार की जाएगी। फिल्म सिटी के जरिए निर्माताओं को विकल्प दिए जाएंगे। कंगना ने योगी आदित्यनाथ के इसी फैसले का स्वागत किया है।
कंगना ने योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कई बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोगों की धारणा है कि भारत में टॉप फिल्म इंडस्ट्री हिंदी फिल्म इंडस्ट्री है जबकि ऐसा नहीं है। टॉप पोजिशन पर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री है।
एक अन्य ट्वीट में कंगना लिखती हैं कि ‘मैं योगी आदित्यनाथ जी के इस एलान का स्वागत करती हूं। फिल्म इंडस्ट्री में कई बदलाव की जरूरत है। सबसे पहले हमें एक ऐसी बड़ी फिल्म इंडस्ट्री चाहिए जिसे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री कहा जाए। हम कई फैक्टर्स के आधार पर बंटे हुए हैं जिसका फायदा हॉलीवुड को मिलता है। एक इंडस्ट्री लेकिन कई फिल्म सिटीज।‘

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना रणौत लगातार सुर्खियों में हैं। ड्रग्स और नेपोटिज्म के मुद्दे पर वो बॉलीवुड हस्तियों को घेर रही हैं। महाराष्ट्र सरकार से भी उनका पंगा चल रहा है। बीते दिनों उनकी उर्मिला मातोंडकर से भी तीखी बहस हो गई। कंगना ने चुनौती देते हुए यहां तक कह डाला कि अगर कोई उनकी गलती साबित कर देता है तो वह हमेशा के लिए ट्विटर छोड़ देंगी।