फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: आयरा के रिसेप्शन में जय सिया राम कहती दिखीं कंगना, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए हैं उत्सुक

Sun, 14 Jan 2024 09:46 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 14 Jan 2024 09:46 AM IST
सार

आयरा खान और नूपुर शिकरे के रिसेप्शन में कंगना रणौत ग्रे और ब्लश पिंक कलर के लहंगा चोली में नजर आईं। इस दौरान अभिनेत्री बला की खूबसूरत लग रही थीं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut attend Aamir Khan daughter Ira Khan and Nupur Shikhare Reception Greets Paps With Jai Siya Ram
आयरा-नूपुर रिसेप्शन, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की बेटी आयरा खान और नूपुर शिकरे ने 10 जनवरी को उदयपुर में धूमधाम से शादी की थी। इससे पहले जोड़े ने 3 जनवरी को मुंबई में शादी पंजीकृत कराई थी कपल ने बीती शाम 13 जनवरी को बीकेसी जियो सेंटर में अपनी शादी का रिसेप्शन दिया। रिसेप्शन पार्टी में आयरा लाल लहंगे में बेहद प्यारी लग रही थीं। वहीं, नूपुर भी ब्लैक शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। आमिर खान की बेटी की शादी के रिसेप्शन में कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। आयरा-नूपुर के ग्रैंड रिसेप्शन में बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत भी शामिल हुईं।

Kangana Ranaut attend Aamir Khan daughter Ira Khan and Nupur Shikhare Reception Greets Paps With Jai Siya Ram
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

आयरा खान और नूपुर शिकरे के रिसेप्शन में कंगना रणौत ग्रे और ब्लश पिंक कलर के लहंगा चोली में नजर आईं। इस दौरान अभिनेत्री बला की खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने गहनों के साथ अपने लुक को पूरा किया था। इसके साथ ही अपने खूबसूरत घुंघराले बालों को ढीला बांध रखा था। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत दिख रह थीं। कंगना के फैंस को उनका यह लुक बेहद पसंद आ रहा है। 

मेरी क्रिसमस के कलेक्शन में बढ़ोतरी, जानें गुंटूर कारम-हुनुमान समेत अन्य फिल्मों का हाल?

Kangana Ranaut attend Aamir Khan daughter Ira Khan and Nupur Shikhare Reception Greets Paps With Jai Siya Ram
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत पार्टी में पैपराजी को पोज देने के दौरान 'जय सिया राम' कहती नजर आईं। इस दौरान अभिनेत्री के चेहरे की मुस्कान बेहद प्यारी लग रही थी। पैप्स भी कंगना से 'जय सिया राम' कहते नजर आए। गौरतलब है कि कंगना को भी अयोध्या मंदिर में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut attend Aamir Khan daughter Ira Khan and Nupur Shikhare Reception Greets Paps With Jai Siya Ram
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय सिनेमा के कई सितारों को निमंत्रण पत्र मिल चुका है। अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय सिनेमा के कई सितारें काफी उत्सुक दिख रहे है। कंगना ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए मिले निमंत्रण की जानकारी देने के लिए इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई थी। इसके साथ बैकग्राउंड में उन्होंने 'मंगल भवन' नाम का गाना लगाया था। साथ ही निमंत्रण के लिए आभार जताया था। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut attend Aamir Khan daughter Ira Khan and Nupur Shikhare Reception Greets Paps With Jai Siya Ram
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म 'तेजस' कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। 'तेजस' के अलावा कंगना को 'चंद्रमुखी 2' में भी देखा गया था। 'चंद्रमुखी 2' में उनका अभिनय लोगों ने काफी पंसद किया था। कंगना की आने वाली फिल्मों की बात करें तो अभिनेत्री की फिल्म 'इमरजेंसी' रिलीज को तैयार है। इस फिल्म में वे 'इंदिरा गांधी' की भूमिका में दिखाई देंगी। 

थियटरों की मनमानी से खफा 'हनुमान' के निर्माता-वितरक, तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल से की शिकायत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed