फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान से की, पाक पत्रकार ने सोशल मीडिया पर कही ये बात

Thu, 10 Sep 2020 06:09 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 10 Sep 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut bmc controversy pakistani journalist tweet goes viral
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कंगना रनौत के बंगले पर बीएमसी की कार्रवाई बुधवार को पूरे दिन चर्चा में बनी रही। सोशल मीडिया पर किसी ने कंगना का पक्ष लिया तो वहीं कई बीएमसी का समर्थन करते दिखे। अभिनेत्री के ऑफिस पर बीएमसी ने बुलडोजर चलाया जिसके बाद उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान से कर डाली। पाकिस्तान की एक पत्रकार को यह बात बिल्कुल भी रास नहीं आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर कंगना को जवाब दिया।

kangana ranaut bmc controversy pakistani journalist tweet goes viral
कंगना रनौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam

मेहर तरार नाम की पाकिस्तानी पत्रकार ने कंगना को जवाब देते हुए लिखा कि उनकी आपस की लड़ाई में इस तरह पाकिस्तान का नाम ना घसीटें। मेहर ने लिखा, 'प्रिय कंगना, अपनी राजनीतिक और दूसरी लड़ाई हमारे देश का नाम शामिल किए बिना ही लड़िए। पाकिस्तान में हमारे राष्ट्रीय हीरोज के दफ्तर और घर गिराए नहीं जाते।' 

kangana ranaut bmc controversy pakistani journalist tweet goes viral
कंगना रनौत - फोटो : PTI

बता दें कि बीएमसी का आरोप है कि अभिनेत्री ने अवैध निर्माण और प्लान के मुताबिक ऑफिस का निर्माण नहीं करवाया है। इसके लिए कंगना रनौत को बीएमसी की ओर से नोटिस भेजा गया था, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया। बुधवार को बीएमसी ने अभिनेत्री के अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू कर दी। बाद में कंगना रनौत को हाईकोर्ट से राहत मिल गई। हाईकोर्ट ने कंगना के दफ्तर में कार्रवाई पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut bmc controversy pakistani journalist tweet goes viral
कंगना रनौत - फोटो : PTI

बीएमसी की कार्रवाई पर कंगना रनौत ने ट्वीट में लिखा, 'बाबर और उसकी सेना।' वहीं एक और तस्वीर साझा करते हुए कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पाकिस्तान'। तीसरे ट्वीट में बीएमसी की ओर से उनके ऑफिस में हो रही कार्रवाई की तस्वीर को साझा करते हुए कंगना ने लिखा, 'मैं कभी गलत नहीं रहती और मेरे दुश्मन बार-बार साबित करते हैं। यही कारण है कि मेरी मुंबई अब पीओके है।'
 

विज्ञापन
kangana ranaut bmc controversy pakistani journalist tweet goes viral
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut

मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से करने पर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा था कि 'मुंबई किसकी? यह सवाल कोई न पूछे। मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी और देश का सबसे बड़ा आर्थिक लेन-देन का केंद्र भी है। इसी मुंबई के लिए 106 मराठी लोगों ने बलिदान दिया है। मुंबई की तुलना ‘पाक अधिकृत’ कश्मीर से करना और मुंबई पुलिस को माफिया बोलकर खाकी वर्दी का अपमान करना बिगड़ी हुई मानसिकता के लक्षण हैं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed