फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती की जमानत पर गुरुवार को सुनवाई और रैपर रफ्तार को कोरोना, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Thu, 10 Sep 2020 05:31 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 10 Sep 2020 05:31 AM IST
विज्ञापन
rhea chakraborty bail hearing and rapper raftaar covid 19 test positive
रिया चक्रवर्ती, रफ्तार - फोटो : पीटीआई, instagram/raftaarmusic

रैपर रफ्तार को कोरोना


31 वर्षीय रैपर रफ्तार का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। रफ्तार ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इसकी जानकारी दी। वो एमटीवी रोडीज के लिए शूटिंग करने वाले थे। उससे पहले उनका कोरोना टेस्ट कराया गया जिसमें वो पॉजिटिव पाए गए।

रैपर रफ्तार का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटीन
 

rhea chakraborty bail hearing and rapper raftaar covid 19 test positive
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

रिया चक्रवर्ती की जमानत पर होगी सुनवाई
सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को मुंबई की विशेष अदालत में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। सुशांत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद मंगलवार को रिया को गिरफ्तार किया गया था। 

रिया चक्रवर्ती ने बुधवार रात जेल में बिताई, गुरुवार को होगी जमानत याचिका पर सुनवाई

rhea chakraborty bail hearing and rapper raftaar covid 19 test positive
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram/anuragkashyap10

अनुराग कश्यप का जन्मदिन आज
बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप अलग तरह की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। अपनी फिल्मों के जरिए अनुराग समाज की कड़वी सच्चाई को पर्दे पर दिखाते हैं। भले ही उनकी फिल्में बड़े बजट की नहीं होतीं लेकिन उनका अपना एक अलग दर्शक वर्ग है। 10 सितंबर 1972 को अनुराग कश्यप का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। 

Anurag Kashyap Birthday: पांच हजार लेकर मुंबई पहुंचे थे अनुराग कश्यप, संघर्ष के दिनों में सड़क किनारे भी सोए

विज्ञापन
विज्ञापन
rhea chakraborty bail hearing and rapper raftaar covid 19 test positive
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : instagram/shwetasinghkirti

सुशांत की बहन ने कंगना का किया समर्थन
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं। वो सुशांत से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। इस बीच जब बीएमसी ने कंगना रनौत के ऑफिस में तोड़ फोड़ की तो श्वेता सिंह कीर्ति ने इसे गुंडाराज बताया और कंगना का समर्थन किया।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने किया कंगना रनौत का समर्थन, कहा- 'गुंडाराज नहीं रामराज्य चाहिए'

विज्ञापन
rhea chakraborty bail hearing and rapper raftaar covid 19 test positive
प्रिंस नरूला, युविका चौधरी - फोटो : instagram/princenarula

प्रिंस और युविका का कोविड 19 टेस्ट निगेटिव
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी का कोविड 19 टेस्ट निगेटिव आया है। हाल ही में प्रिंस और युविका चंडीगढ़ से मुंबई वापस लौटे हैं। उनके मुंबई पहुंचने के बाद से ये अफवाह फैली कि वो कोरोना से संक्रमित हैं।

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी का कोरोना टेस्ट निगेटिव, अभिनेत्री ने कहा- 'हमने खुद को क्वारंटीन कर लिया जिससे...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed