फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atul Kulkarni Birthday: पहली बार 10वीं क्लास में अतुल कुलकर्णी ने किया था अभिनय, इस तरह चुनते हैं अपना किरदार

Thu, 10 Sep 2020 05:04 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 10 Sep 2020 05:04 AM IST
विज्ञापन
Atul Kulkarni Birthday Special know unknown facts about Atul Kulkarni
अतुल कुलकर्णी - फोटो : twitter: @atul_kulkarni

अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले दिग्गज अभिनेता अतुल कुलकर्णी का जन्मदिन 10 सितंबर को होता है। अतुल ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। वह फिल्मों में अलग-अलग किरदारों में नजर आ चुके हैं। अतुल कुलकर्णी ने हिंदी के अलावा मराठी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। 

Atul Kulkarni Birthday Special know unknown facts about Atul Kulkarni
अतुल कुलकर्णी - फोटो : twitter: @atul_kulkarni

अतुल कुलकर्णी का जन्म 10 सितंबर साल 1965 को कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई कर्नाटक से की थी। अतुल कुलकर्णी ने पहली बार अभिनय अपने स्कूल में तब किया, जब वह दसवीं क्लास में थे। इसके बाद वह स्कूल से लेकर कॉलेज तक कई थियेटर ग्रुप से जुड़े जहां उन्होंने अभिनय की बारीकी को सीखा। इसके बाद अतुल कुलकर्णी ने कलाकार बनने का फैसला किया। 

Atul Kulkarni Birthday Special know unknown facts about Atul Kulkarni
अतुल कुलकर्णी - फोटो : twitter: @atul_kulkarni

अतुल कुलकर्णी ने साल 1995 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से डिप्लोमा की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया। अतुल कुलकर्णी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म हे राम थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, नसीरुद्दीन शाह, गिरीश कर्नाड, ओम पुरी सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। अतुल कुलकर्णी की इस फिल्म और उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Atul Kulkarni Birthday Special know unknown facts about Atul Kulkarni
अतुल कुलकर्णी - फोटो : twitter: @atul_kulkarni

फिल्म हे राम के बाद अतुल कुलकर्णी ने कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने कई फिल्मों में विलेन बनकर भी दर्शकों के दिलों को जीता। साल 2006 में अतुल कुलकर्णी की शख्सियत और मजबूत हुई जब उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म रंग दे बसंती में काम किया। अमर उजाला के साथ अपने एक इंटरव्यू में किसी किरदार के चयन के मानदंड के बारे में पूछे जाने पर अतुल कुलकर्णी ने कहा था, “मेरा नजरिया एक किरदार की बजाय पूरी कहानी पर रहता है। मैं ये समझने की कोशिश करता हूं कि जो कहानी निर्माता या निर्देशक मुझे सुना रहा है, वह दर्शकों को पसंद आएगी या नहीं। मैं कहानी को दर्शक के नजरिए से सुनता हूं और फिर उसी अनुसार फैसला लेता हूं।” 

विज्ञापन
Atul Kulkarni Birthday Special know unknown facts about Atul Kulkarni
अतुल कुलकर्णी - फोटो : twitter: @atul_kulkarni

अतुल कुलकर्णी की निजी जिंदगी के बात करें तो उनकी पत्नी थियेटर कलाकार गीतांजली कुलकर्णी हैं। अभिनय करने के अलावा यह दोनों छोटे बच्चों के लिए एक गैरसरकारी संगठन (एनजीओ) भी चलाते हैं। इस एनजीओ का नाम क्वेस्ट एजुकेशन सपोर्ट ट्रस्ट है। इसके जरिए अतुल कुलकर्णी और गीतांजली कुलकर्णी 14 साल तक के बच्चों को शिक्षा मुहैया करवाते हैं। आखिरी बार अतुल कुलकर्णी वेब सीरीज बंदिश बैंडिट्स में नजर आए थे।

पढ़ें: इस वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए अंगद बेदी, अपने सह कलाकार के साथ लड़ते वक्त हुआ हादसा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed